देश

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर गाड़ी पेड़ से टकराई, माता, पिता और 3 महीने के बच्चे की मौत

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सुबह हुए एक सड़क हादसे में आगरा से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सेक्टर 160 के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर और फिर पेड़ से जा टकराई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां 3 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

कार के परखच्चे उड़े

एक्सीडेंट के बाद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की दशा को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार कितनी तेज रही होगी. पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. मौके पर पहुंचे नॉलेज पार्क प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी कार्तिक गुप्ता अपनी पत्नी शिवानी, साली शीतल और बुआ सुमन गुप्ता तथा कार्तिक के 3 माह के बेटे के साथ आगरा में एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद दिल्ली वापस लौट रहे थे.

सुबह करीब 5 बजे सेक्टर 160 के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई. गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

जिला चिकित्सालय में भर्ती

विनोद कुमार ने बताया कि कार्तिक गुप्ता और उनकी साली शीतल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां कार्तिक गुप्ता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. सुमन गुप्ता और कार्तिक गुप्ता के 3 माह के बच्चे को फेलिक्स हॉस्पिटल, सेक्टर-137 में एडमिट कराया गया जहां 3 माह के बच्चे की मृत्यु हो गई.

मृत घोषित

कार्तिक गुप्ता की पत्नी शिवानी को जेपी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई जो मौके पर आ गए हैं. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

– आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago