प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो
Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों के पास आते ही राज्य में चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं. कांग्रेस हो या भाजपा राज्य में वोटरों को लुभाने के लिए पूरे जी-जान से लगी हुई हैं.
भाजपा का प्रमुख चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य विधानसभा में प्रचार हेतु भारी मांग है. इसी के चलते माना जा रहा है कि राज्य में पीएम मोदी की लहर एक बार फिर काम आएगी. इसे देखते हुए ही आज प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में मेगा रोड शो किया. बता दें कि यह रोड शो 26 किलोमीटर तक लंबा था. इस दौरान यह 8 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरा. राज्य में बजरंगबली का मुद्दा इस समय सुर्खियों में है. इसे देखते हुए ही रोड शो के दौरान एक शख्स बजरंगबली की वेश में नजर आया. प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए रोड के दोनों तरफ भारी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही.
पीएम का कार्यक्रम
इस रोड शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी की राज्य में दो जनसभाओं को संबोधित करने की योजना है, जिसमे से पहली जनसभा जहां 3:00 बजे से शुरू है. वहीं दूसरी जनसभा 5:00 बजे से होगी. पहली जनसभा जहां बादामी में वहीं दूसरी जनसभा हावेरी में होगी. बता दें कि आज रात भी पीएम मोदी बेंगलुरु राजभवन में रहेंगे. रविवार को बेंगलुरु में फिर से मेगा रोड शो करने वाले हैं.
7 मई को भी मेगा रोड शो
कल 7 मई को सुबह 10:00 बजे शुरू होने वाला PM मोदी का रोड शो 10 किलोमीटर लंबा होगा. रोड शो की शुरुआत ओल्ड एयरपोर्ट से होगी. रोड शो के खत्म होने के बाद पीएम मोदी कल भी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की पहली जनसभा शिवमोग्गा ग्रामीण में दोपहर 2:15 बजे शुरू होगी वहीं नंजानगुडु में 4:45 दूसरी जनसभा में लोगों को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम 6:00 पीएम मोदी नंजंगुडु श्री कांतेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन के पश्चात पूजा पाठ करेंगे.
वही कल 7 मई को नीट की परीक्षा भी होनी है. जिसे देखते हुए पीएम मोदी ने इस बात का निर्देश दिया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो.
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…
Mobile Charging Rules: पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11…
Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…