देश

महिला पर विवादित टिप्पणी के चलते संजय राउत के भाई सुनील राउत पर मुकदमा दर्ज

Sunil Raut Controversial Comment: शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार और संजय राउत के भाई सुनील राउत के खिलाफ मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. सुनील राउत पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के चलते बीएनएस की धारा 79,351(2) और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सुनील राउत पर क्या है आरोप

सुनील राउत पर आरोप है कि उन्होंने हाल ही में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने शिवसेना शिंदे गुट की महिला उम्मीदवार को “बकरी” कहकर संबोधित किया था. सुनील राउत ने एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान यह शब्द कहा था.

20 तारीख को बकरी काटेंगे

उन्होंने उपस्थिति लोगों ने हिंदी में बात करते हुए कहा था कि चुनाव की शुरुआत होने पर मैं देख रहा था कि मेरे सामने कौन खड़ा होने जा रहा है. उम्मीदवार टक्कर का होना चाहिए लेकिन किसी की मेरे सामने आने की हिम्मत नहीं हुई. जब बकरा बनाना चाहिए था तो उन्होंने मेरे गले में बकरी डाल दी. अब हम 20 तारीख को बकरी काटेंगे. उल्लेखनीय है कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में मतदान होने जा रहा है.

अमर्यादित भाषा के चलते विरोध

सुनील राउत ने दावा किया कि न सिर्फ वे चुनाव जीतेंगे, बल्कि मंत्री भी बनेंगे. हालांकि सुनील राउत को इस अमर्यादित भाषा के चलते विरोध का सामना करना पड़ा. विक्रोली विधानसभा चुनाव छेत्र के शिवसेना उम्मीदवार सुवर्ण करंजे ने इस मामले की शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच में जुट गई.

20 नवंबर को होने वाले हैं महाराष्ट्र में चुनाव

सुनील राउत विक्रोली विधानसभा से तीसरी बार शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार हैं. जबकि शिवसेना शिंदे गुट ने सुवर्णा करंजे को अपना उम्मीदवार बनाया है. सुनील राउत का एक विवादित वीडियो भी सामने आया जिसमें वह कह रहे हैं कि मैं 10 साल से विधायक हूं. जब कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो बकरी को लाकर मेरे सामने खड़ा कर दिया.

ज्ञात हो कि 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों पर एक चरण में ही वोटिंग होगी जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

आईएएनएस

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago