देश

IRCTC घोटाला: लालू यादव और परिवार के खिलाफ पर्याप्त सबूत: CBI

सीबीआई ने राऊज एवेन्यु कोर्ट से कहा कि आईआरसीटीसी में अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में कहा कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव एवं इस मामले में आरोपी बनाए गए उनके परिवार के सदस्यों के अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. इस मामले में उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपी हैं.

सीबीआई की दलीलें सुनने के बाद राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि उसकी ओर से आरोप के पहलू पर आंशिक दलीलें सुनी जा चुकी हैं. उन्होंने सीबीआई को आगे की दलीलें पेश करने के लिए 1 मार्च निर्धारित कर दिया.

CBI ने पेश की दस्तावेजों की सूची

साथ ही सीबीआई से संबंधित दस्तावेजों की सूची पेश करने को कहा है. सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश के समक्ष लालू, राबड़ी और बेटे समेत अन्य के खिलाफ मामले में आरोप पर दलीलें पेश करना शुरू किया है. सभी के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप है. यह मामला आईआरसीटीसी के दो होटलों के परिचालन अनुबंध एक निजी फर्म को देने में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

11 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

24 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

38 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago