देश

CBI Investigation of Odisha Train Tragedy: सीबीआई ने एक अधिकारी समेत 5 लोगों को लिया हिरासत में, बाहानगा स्‍टेशन को भी किया सील

Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर में हुए भयानक ट्रेन हादसे को लेकर सीबीआई की जांच जारी है. बालासोर बाहानगा में रविवार को हुए इस रेल हादसे में केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है. मिली जानकारी के अनुसार इनमें एक अधिकारी भी शामिल है. वहीं बहानागा एएसएम को हिरासत में लेने की भी बात सामने आ रही है.

CBI की दस सदस्‍यीय टीम कर रही मामले की जांच

मिली जानकारी के अनुसार, रेल हादसे को लेकर अपनी जांच में केंद्रीय ब्यूरो ने कई लोगों से पूछताछ की है. सीबीआई की दस सदस्यीय टीम इस मामले की जांच में जुटी है. मामले से जुड़ी जांच के क्रम में सीबीआई ने कई लोगों से पूछताछ की है. केंद्रीय ब्यूरो सहायक स्टेशन मास्टर और गेट मैन से भी पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि करीब नौ अधिकारी, जो किसी न किसी रूप से प्रभारी थे, वे भी सीबीआई की जांच के दायरे में हैं.

बाहानगा स्टेशन पर नहीं रुकेगी कोई ट्रेन

बाहानगा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को रोक दिया गया है. इस स्टेशन पर सीबीआई की अनुमती के बगैर ट्रेनों का ठहराव नहीं हो सकेगा. वहीं बाहानगा बाजार थाने को भी सील कर दिया गया है. घटना स्थल पर वैज्ञानिक टीम ने कई नमूने जब्त किये हैं. इसके अलावा सीबीआई ने रिले रूम को भी जांच के दायरे में ले लिया है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दक्षिण-पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) ने बताया कि अगले आदेश तक कोई भी ट्रेन बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी. दुर्घटना के बाद से ही सीबीआई की टीम बालेश्वर में जमी हुई है. वहीं मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम को हादसे से जुड़ा कोई अहम सुराग भी हाथ लगा है.

इसे भी पढ़ें: गुजरात और मुंबई में अभी से दिखने लगा है चक्रवात बिपरजॉय का असर, खराब मौसम से फ्लाइट हो रही लेट तो समुद्र तटों पर आवाजाही हुई बंद

CBI को मिली अहम जानकारियां

बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन में कई कम्प्यूटर के हार्ड डिस्क को भी सीबीआई ने जब्त किया है. इस स्टेशन के अन्दर मौजूद प्राइवेट नंबर एक्सचेंज बुक की जांच की. वहीं सीबीआई की टीम ने रिले रूम, पैनल रूम एवं डाटा लॉकर को सील कर दिया है.

Rohit Rai

Recent Posts

डेटा नहीं चाहिए तो पैसा क्यों दें? TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया सस्ते प्लान लाने का आदेश

TRAI Regulation 2026: ट्राई ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (तेरहवां संशोधन) रेगुलेशन 2026 जारी किया है.…

6 minutes ago

अडानी रियल्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मर्डर केस: लापता युवक का बिना पहचान कर दिया अंतिम संस्कार, SC ने मांगा हलफनामा

गुरुग्राम में अडानी रियल्टी के प्रोजेक्ट मैनेजर मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और…

18 minutes ago

‘प्लीज छोड़ दो इन्हें…’, ओडिशा में जमुई कांड पार्ट-2, महिला से खौफनाक अभद्रता का Video Viral

Kapilash Tourist Spot Assault: ओडिशा के ढेंकनाल जिले में कपिलाश मार्ग पर युवक-युवती के साथ…

28 minutes ago

महाराष्ट्र में चमका यूपी का लाल: शाश्वत त्यागी बने सिंबोसिस लॉ फैकल्टी के अध्यक्ष, जज ने दिलाई शपथ

गाजियाबाद के प्रतिभाशाली छात्र शाश्वत त्यागी सिंबोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी नागपुर की स्टूडेंट्स काउंसिल 2026-27 के…

41 minutes ago

बिहार में 53% विधायक दागी तो जमुई कांड ‘छिटपुट’ ही लगेगा, ADR रिपोर्ट ने खोली सियासत की पोल

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में अपराध का गहरा असर दिखता है. जमुई कांड के…

57 minutes ago