Categories: खेल

WTC Final: ओवल में ‘दफन’ हो गया भारत का सपना, इस शर्मनाक हार का दोषी कौन..?

India vs Australia WTC Final: रविवार को द ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पैट कमिंस एंड कंपनी ने टीम इंडिया को 209 रनों से हारकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया. इस हार के साथ ही भारत का 10 साल लंबा इंतजार और बढ़ गया. बात अगर मुकाबले की करे तो टीम इंडिया को दूसरी पारी में जीत के लिए 444 रनों की जरूरत थी. लेकिन इस लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 234 रनों पर ढेर हो गई. डब्ल्यूटीसी फाइनल में ये भारत की लगातार दूसरी हार है.

ओवल में ‘दफन’ हो गया भारत का सपना

आईपीएल के मंच से टीम इंडिया के खिलाड़ी बड़े ही जोश और मजबूत इरादे लेकर इंग्लैंड पहुंचे. हर तरफ यही बाते थी की इस बार आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार खत्म हो जाएगा. कई खिलाड़ियों की फॉर्म और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पिछले मुकाबलों को देखकर ऐसा लग रहा था जीत पक्की है. मगर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन से ही टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया और अपनी जीत की कहानी लिख दी. या यूं कह लीजिए रोहित एंड कंपनी ने पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम को हल्के में लेने की बड़ी भूल कर दी.

ये भी पढ़ें: WTC Final: शर्मनाक हार के बाद मुश्किल में टीम इंडिया, ‘IPL के शेर लंदन में ढेर’

इस शर्मनाक हार का दोषी कौन..?

इस हार ने ना केवल टीम इंडिया बल्कि करोड़ों भारतीय फैंस का दिल भी तोड़ दिया है, फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर अपना गुस्सा भी निकाला है. साथ ही आईपीएल का मुद्दा भी उठाया जा रहा है. आईपीएल के लिए करीब ढाई महीने की विंडो है, जिसके कारण भारतीय खिलाड़ियों का वर्क-लोड भी काफी ज्यादा बढ़ गया है. यही कारण है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के कुछ दिन पहले ही आईपीएल खत्म हुआ और टीम इंडिया तुरंत इंग्लैंड रवाना हो गई. दोनों ही फॉर्मेट में जमीन आसमान का अंतर है और यही टीम इंडिया के फ्लॉप शो का कारण भी है.  इस शर्मनाक हार के बीच बीसीसीआई पर भी सवाव उठाए जा रहा हैं. साथ ही यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि अब भारतीय क्रिकेट इंटरनेशनल क्रिकेट से ज्यादा आईपीएल को तवज्जो दे रही है. हालांकि, इस हार का दोषी कौन है इस सवाल का जवाब अब तक कोई नहीं दे पाया है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

19 मौतें और बड़ा सवाल… चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़ मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया अहम निर्देश

Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…

2 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट: सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…

11 minutes ago

10 मैच का सूखा खत्म, 41 गेंदों में ठोके 91 रन; पारी के बाद भावुक हुईं हरमनप्रीत कौर, देखें VIDEO

Ind vs zim Women's T20: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 41…

20 minutes ago

पीएम मोदी की विदेश नीति का असर; 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा भारत-यूएई व्यापार, सांसद गुलाम अली खटाना ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

भारत-यूएई संबंधों को लेकर राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने पीएम मोदी की विदेश नीति…

28 minutes ago

लाइन पर आया अमेरिका…! भारत के आंतरिक मामलों पर टांग अड़ाने से मार्को रूबियो का साफ इनकार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत में विरोध-प्रदर्शनों और राजनीतिक हलचल को देश का…

49 minutes ago