देश

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में CBI ने पहली चार्जशीट दाखिल की, संजय रॉय मुख्य अभियुक्त

कोलकाता आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में सीबीआई ने अपनी पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है. कोलकाता के सियालदह कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में संजय रॉय को आरोपी बनाया है. सीबीआई ने 200 पेज की यह चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें जिसमें 200 लोगों का बयान शामिल है. चार्जशीट में सिर्फ दुष्कर्म और हत्या की बात कही गई है.

सीबीआई ने चार्जशीट में कहा है कि नागरिक स्वयंसेवक के रूप में काम करने वाले संजय रॉय ने कथित तौर पर 9 अगस्त को वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पीड़िता छुट्टी के दौरान अस्पताल से सेमिनार रूम में सोने जा रही थी. हालांकि अभी भी इस बात की जांच चल रही है कि क्या कोई और संदिग्ध इस मामले में शामिल था. ट्रेनी डॉक्टर 9 अगस्त को अस्पताल में मृत पाई गई थी. इसके बाद जांच में पता चला कि उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई है.

इस घटना के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शनो के बीच कोलकाता हाई कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौप दिया था. बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा था. सुप्रीम कोर्ट में हुई पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से पेश एसजी ने कोर्ट को बताया था कि सीबीआई को ताला पुलिस स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के पूर्व प्रभारी अधिकारी अभिजीत मंडल के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट मिली है.

इस रिपोर्ट में सीबीआई को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है. इन्ही जानकारियों के आधार पर संदीप घोष और अभिजीत मंडल से पूछताछ की गई है. मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा था कि हमने सीबीआई की रिपोर्ट को देखा है. उसमें कुछ अहम सुराग मिले है. लिहाजा सीबीआई जांच आगे जारी रखेगी.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

25 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

34 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

39 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

53 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

56 minutes ago