खेल

Olympics में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला Gymnast Dipa Karmakar ने लिया संन्यास

भारतीय स्टार जिमनास्ट दीपा करमाकर (Dipa Karmakar) ने सोमवार (7 अक्टूबर) को 31 साल की उम्र में जिमनास्टिक (Gymnastic) से संन्यास लेने की घोषणा की, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी दी.

ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली करमाकर ने लिखा, “काफी सोच-विचार के बाद मैंने जिमनास्टिक से संन्यास लेने का फैसला किया है. यह फैसला मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन यह सही समय है. जिमनास्टिक मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा रहा है, और मैं उतार-चढ़ाव और बीच की हर चीज और हर पल के लिए आभारी हूं.”

दीपा ने अपने पोस्ट में क्या कहा

उन्होनें लिखा, मुझे वो पांच साल की दीपा याद आती है, जिसको बोला था कि उसके फ्लैट फीट के कारण से वो कभी जिम्नास्ट नहीं बन सकता. आज मुझे अपनी उपलब्धियों को देख कर बहुत गर्व होता है. भारत को विश्व मंच पर प्रतिनिधित्व करना और पदक जीतना, और सबसे खास, रियो ओलंपिक में प्रोडुनोवा वॉल्ट प्रदर्शन करना, मेरे करियर का सबसे यादगार पल रहा है. आज मुझे दीपा को देखकर बहुत खुशी होती है क्योंकि उसने सपने देखने की हिम्मत रखी है.

अपनी आखिरी जीत को याद करते हुए कहा- मेरी आखिरी जीत एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप ताशकंद, एक टर्निंग पॉइंट था, क्योंकि तब तक मुझे लगा कि मैं अपनी बॉडी को और पुश कर सकती हूं, लेकिन कभी-कभी हमारी बॉडी हमें बताती है कि अब आराम का समय आ गया है, लेकिन दिल अभी भी नहीं मानता मैं अपने कोच बिश्वेश्वर नंदी सर और सोमा मैम को धन्यवाद कहना चाहती हूं, जिनको मुझे पिछले 25 साल से गाइड किया और मेरी सबसे बड़ी ताकत बनी.

समर्थन के लिए जताया आभार

उन्होंने आगे कहा- मुझे जो समर्थन मिला है उसके लिए मैं त्रिपुरा सरकार, जिम्नास्टिक फेडरेशन, भारतीय खेल प्राधिकरण, गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन और मेराकी स्पोर्ट ई एंटरटेनमेंट को बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं. और अंत में मेरी फैमिली को, जो हमेशा मेरे साथ थे, मेरे अच्छे और बुरे दिनों में.

उन्होंने खेल से अपने अटूट रिश्ते को लेकर कहा- मैं भले ही रिटायर हो रही हूं, लेकिन जिम्नास्टिक से मेरा कनेक्शन कभी नहीं टूटेगा. मैं चाहती हूं कि मैं इस खेल को कुछ वापसी दे सकून-शायद मेंटर, कोच, मेरे जैसे और बाकी लड़कियों को सपोर्ट करके. एक बार फिर, मेरी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आप सभी को धन्यवाद.

दीपा करमाकर के पदक

2016 के रियो ओलंपिक में दीपा करमाकर को देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला जिमनास्ट बनीं थीं. हालांकि वह इस प्रतियोगिता में पदक जीतने से चूक गई थीं और चौथे स्थान पर रही थीं.

दीपा करमाकर ने एशियाई चैम्पियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने विश्व कप 2018 में भी स्वर्ण पदक जीता. इसके अलावा दीपा ने विश्व कप 2018 में कांस्य पदक भी अपने नाम किया. दीपा राष्ट्रमंडल खेल 2014 में कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं थीं और अगले ही साल उन्होने एशियाई चैम्पियनशिप 2015 का कांस्य पदक अपने नाम किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

4 minutes ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

48 minutes ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

1 hour ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

2 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

3 hours ago