देश

दिल्ली: CM अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, CBI को मिली मुकदमा चलाने की मंजूरी

सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट को बताया है कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मंजूरी मिल गई है. सीबीआई के मुताबिक आप विधायक दुर्गेश पाठक पर भी मुकदमा चलाने की मंजूरी मिल गई है.

राउज एवन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष यह दलील दी गई, जिन्होंने मामले की सुनवाई 27 अगस्त के लिए तय की है. इस मामले में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त को खत्म होने वाली है.

अदालत ने 12 अगस्त को सीबीआई को मामले में केजरीवाल और पाठक पर मुकदमा चलाने के लिए जरूरी मंजूरी हासिल करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। सीबीआई को पहले ही मामले में उनकी जांच करने की मंजूरी मिल गई थी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री कथित घोटाले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं. उनकी जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. सुप्रीम कोर्ट ने हालही में ईडी मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी. हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) नेता यहां तिहाड़ जेल में बंद हैं क्योंकि उन्होंने मामले में जमानत बांड नहीं भरा है.

ये भी पढ़ें- ‘कुछ तो लिहाज करो…अब क्या पटवारी का काम भी हम ही देखेंगे’, सुप्रीम कोर्ट ने आज किस मामले में कहा ऐसा?

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

4 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

17 minutes ago

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

48 minutes ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

1 hour ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

2 hours ago