देश

CBI के जाल में फंसे CGST के दो बड़े अधिकारी, ₹90 हजार की मांगी थी रिश्वत, दफ्तर और घर पर छापेमारी

CBI Arrest CGST Officers: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को गिरिडीह के सीजीएसटी अधीक्षक और निरीक्षक को रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने उक्त आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर 20 मई को मामला दर्ज किया था.

इन सीजीएसटी अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने शिकायतकर्ता से उसके इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की परेशानी को हल करने के लिए 90,000 रुपए की घूस की मांग की और घूस की राशि का भुगतान न करने पर उसका जीएसटी नंबर ब्लॉक करने की धमकी दी.

50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी अधीक्षक और निरीक्षक को शिकायतकर्ता से आंशिक भुगतान के रूप में 50,000 रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा. आरोपी लोक सेवकों के कार्यालय और आवासीय परिसरों में तलाशी ली गई. आरोपियों को धनबाद स्थित सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा. जांच जारी है.

इससे पहले 19 मई को सीबीआई ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक सहायक सतर्कता अधिकारी और एक एमटीएस को रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया.

DDA में भी सीबीआई ने की थी कार्रवाई

सीबीआई ने डीडीए के पूर्व उप निदेशक की शिकायत के आधार पर दिल्ली विकास प्राधिकरण के आरोपी सहायक सतर्कता अधिकारी के खिलाफ 18 मई 2026 को मामला दर्ज किया. आरोप है कि आरोपी सहायक सतर्कता अधिकारी ने शिकायतकर्ता के खिलाफ सतर्कता मामले में शिकायतकर्ता के मूल विभाग को अनुकूल जवाब भेजने के लिए 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी. बातचीत के बाद, आरोपी ने 3,00,000 रुपए का अनुचित लाभ स्वीकार कर लिया.

ये भी पढ़ें- इंटरनेट पर आया ‘मेलोडी मोमेंट’ का तूफान, पीएम मोदी-मेलोनी के वीडियो ने कुछ ही घंटों में बटोरे 112 मिलियन व्यूज

सीबीआई ने 18 मई को जाल बिछाकर सहायक सतर्कता अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा. उस पर डीडीए के आरोपी एमटीएस के माध्यम से शिकायतकर्ता से रिश्वत की कुल राशि 3,00,000 रुपए में से आंशिक भुगतान के रूप में 50,000 रुपए की मांग और स्वीकार करने का आरोप है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

5 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

5 hours ago