देश

CBI ने साइबर क्राइम मामले में दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में 11 स्थानों पर छापेमारी की, 1.08 करोड़ रुपये नकद, विदेशी मुद्रा और सोना बरामद

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर क्राइम से जुड़े एक ongoing मामले की जांच के तहत 14 फरवरी 2025 को दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के हिसार में कुल 11 स्थानों पर व्यापक छापेमारी की. इस ऑपरेशन के तहत दिल्ली-एनसीआर में नौ और हरियाणा के हिसार में दो ठिकानों पर तलाशी ली गई. यह कार्रवाई आरसी 14/2023 के तहत की गई, जिसे भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी और 420 के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत दर्ज किया गया था.

सूत्रों के अनुसार, मामले में शामिल आरोपियों ने मिलकर संगठित साजिश रची थी, जिसमें वे सरकारी अधिकारियों के रूप में खुद को प्रस्तुत कर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे थे. वे कंप्यूटर संसाधनों और क्रिप्टो डिवाइसेज का उपयोग करके क्रिप्टोकरंसी से जुड़े फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी भारत और विदेशों में कई लोगों को फर्जी तकनीकी सहायता परामर्श का झांसा देकर उन्हें ठगते थे. पीड़ितों को अपने पैसे क्रिप्टोकरंसी के रूप में ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया जाता था, जिसके बाद इस रकम को कई क्रिप्टो वॉलेट्स के जरिए घुमाकर नकदी में बदल दिया जाता था.

यह भी पढ़ें: आज से शुरू हुईं CBSE Board की परीक्षाएं, छात्रों में दिख रहा भारी उत्साह

इस मामले में सीबीआई पहले ही तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 420 और 384 के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया गया है.

छापेमारी के दौरान सीबीआई को इस मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. तलाशी के दौरान छह लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन और एक आईपैड जब्त किया गया. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी वीओआईपी आधारित कॉलिंग सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहे थे और डार्कनेट तक उनकी पहुंच थी. इसके अलावा सीबीआई ने छापेमारी के दौरान 1.08 करोड़ रुपये नकद, 1000 अमेरिकी डॉलर की विदेशी मुद्रा और 252 ग्राम सोना भी बरामद किया.

सीबीआई इस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस साइबर ठगी गिरोह से जुड़े अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों द्वारा अब तक कितने लोगों को ठगा गया और कितना धन अवैध रूप से अर्जित किया गया. अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में जल्द ही और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 minute ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

35 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago