देश

ऑपरेशन चक्र-V के तहत CBI का बड़ा एक्शन, ट्रांसनेशनल साइबर एक्सटॉर्शन सिंडिकेट का पर्दाफाश

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने ऑपरेशन चक्र-V के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ट्रांसनेशनल साइबर एक्सटॉर्शन (वसूली) सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. इस सिलसिले में 25 जून को सीबीआई की टीमों ने अहमदाबाद और मुंबई में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया, जिसमें अहम सबूत बरामद किए गए.

इसके बाद 26 जून को मुंबई से इस पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार कर लिया गया. यह मामला एक बेहद सुनियोजित अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें विदेशी नागरिकों — खासकर अमेरिका और कनाडा के लोगों को सरकारी अधिकारी बनकर डराया जाता था और फर्जी आरोपों की धमकी देकर उनसे पैसे वसूले जाते थे.

अहमदाबाद-मुंबई में एकसाथ छापेमारी

सीबीआई जांच में खुलासा हुआ है कि धोखाधड़ी से प्राप्त रकम क्रिप्टोकरेंसी के रूप में हासिल की जाती थी.गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाला एक पूरा इकोसिस्टम बरामद हुआ है, जिसमें टेलीकम्युनिकेशन सेटअप, पहले से तैयार स्कैम स्क्रिप्ट, नकली आईडी कार्ड और कनाडाई पुलिस की फर्जी पहचान-पत्र शामिल हैं.

CBI ने आरोपी के पास से लगभग 45,000 अमेरिकी डॉलर की वर्चुअल डिजिटल संपत्ति (Virtual Digital Assets) जब्त की है. इसके अलावा उसकी आलीशान जीवनशैली के भी कई सबूत मिले हैं — जैसे लग्जरी गाड़ियाँ, महंगे एक्सेसरीज़, बार-बार विदेश यात्राएं और भारी मात्रा में बेहिसाबी संपत्ति.

क्रिप्टोकरेंसी में होती थी रकम की उगाही

इस नेटवर्क से जुड़े आरोपी की गतिविधियों को अमेरिका की Federal Communications Commission (FCC) पहले ही एक बड़े उपभोक्ता संचार धोखाधड़ी खतरे (Consumer Communication Information Services Threat – C-CIST) के रूप में चिह्नित कर चुकी है. “रॉयल टाइगर गैंग” नामक यह सिंडिकेट अमेरिका में सरकारी एजेंसियों, बैंकों और सेवा प्रदाताओं के नाम पर अवैध रोबोकॉल्स कर लोगों से ठगी करता था.

गिरफ्तार आरोपी को CBI कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए 4 दिन की रिमांड पर भेजा गया है. CBI ने कहा है कि वह साइबर आधारित वित्तीय अपराधों से सख्ती से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क्स को खत्म करने के लिए विदेशी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से की बात, भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए दिया धन्यवाद

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

13 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

47 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago