देश

इंतजार खत्म! सीबीएसई ने जारी किया 12वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री यानी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए बुधवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया. बोर्ड ने 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन विद्यार्थियों ने अपने नंबर सुधारने या कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने के लिए यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं.

छात्र रिजल्ट चेक करने के साथ अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, UMANG ऐप या DigiLocker रिजल्ट पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा.

CBSE के आंकड़ों के मुताबिक, 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए कुल 2,91,576 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 2,75,287 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 1,11,056 छात्र अपने अंकों में सुधार के मकसद से परीक्षा देने पहुंचे थे, जबकि 1,64,231 छात्र कंपार्टमेंट कैटेगरी में शामिल हुए.

इस बार कंपार्टमेंट कैटेगरी में 53.08 फीसदी छात्र पास हुए हैं. यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर है. साल 2025 में कंपार्टमेंट कैटेगरी का पास प्रतिशत 38.36 फीसदी रहा था. यानी इस साल पास होने वाले छात्रों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट के होमपेज पर 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा.

यहां छात्र से मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर और स्कूल नंबर दर्ज करने होंगे. इसके साथ जन्मतिथि या मां का नाम जैसी जरूरी जानकारी भी भरनी पड़ सकती है. जानकारी सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें. बेहतर होगा कि भविष्य में कॉलेज एडमिशन या दूसरे जरूरी कामों के लिए इसकी एक-दो प्रिंट कॉपी भी संभालकर रखें.

इस साल जुलाई में हुई थी परीक्षा

CBSE ने इस साल कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की थी. पिछले साल की बात करें तो 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2025 को हुई थी और उसका परिणाम 1 अगस्त 2025 को जारी किया गया था. वहीं, इस वर्ष सीबीएसई ने कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की.

वहीं, जिन छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा पास कर ली है, वे अब देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा कॉलेजों में 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए अंडरग्रेजुएट (यूजी) एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रवि किशन की ‘जेन जी’ वाली लोकप्रियता! सांसद बोले- युवाओं के प्यार ने सच में हैरान कर दिया

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

6 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

7 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

8 hours ago