Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रवि किशन की ‘जेन जी’ वाली लोकप्रियता! सांसद बोले- युवाओं के प्यार ने सच में हैरान कर दिया

अभिनेता और भाजपा सांसद रविकिशन ने मीडिया के साथ बातचीत में सोशल मीडिया पर जेन जी पीढ़ी से मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद दिया. उन्होंने युवाओं के इस जुड़ाव को एक अनमोल उपहार बताया है.

अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर जेन जी के बीच अपनी बढ़ती लोकप्रियता से खुश हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने युवा पीढ़ी से मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए दिल से आभार जताया है. रवि किशन का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर जेन जी उन्हें इतना पसंद करेगी और उनके साथ इस तरह जुड़ाव महसूस करेगी.

रवि किशन ने कहा कि जेन जी ने उन्हें सच में हैरान कर दिया है. उनके मुताबिक, युवाओं का यह प्यार लगातार बढ़ रहा है और उनके लिए किसी अनमोल तोहफे से कम नहीं है. उन्होंने युवा पीढ़ी की रचनात्मकता की भी जमकर तारीफ की और कहा कि यही युवा आगे चलकर देश की जिम्मेदारी संभालेंगे और संसद का हिस्सा भी बनेंगे.

मीम्स को लेकर भी बोले सांसद

सोशल मीडिया पर अपने नाम, अंदाज और मीम्स की लोकप्रियता को लेकर रवि किशन का नजरिया भी दिलचस्प रहा. उन्होंने कहा कि जेन जी ने उनके व्यक्तित्व और उनके अंदाज को जिस तरह सोशल मीडिया पर फैलाया है, वह अपने आप में खास है. उनका मानना है कि युवाओं को सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि देश के लोकतांत्रिक भविष्य में भी उनकी सक्रिय भागीदारी जरूरी है.

रवि किशन ने जेन जी को देश की बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि युवाओं की आबादी काफी बड़ी है और उनकी आवाज को गंभीरता से लिया जाता है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं की बातें सुनने और उनसे जुड़ने के लिए प्रधानमंत्री भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं.

सांसद ने भावुक अंदाज में यह भी कहा कि एक समय ऐसा था जब उन्हें बहुत कम लोग जानते थे, लेकिन जेन जी ने उन्हें नई पहचान दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यार देने वाले युवाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह पूरी जेन जी को सलाम करते हैं.

पिता की याद में पहनते हैं धोती-कुर्ता

रवि किशन के पहनावे को लेकर भी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा होती है. खासतौर पर उनका पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनना लोगों का ध्यान खींचता है. इस बारे में उन्होंने एक निजी और भावुक वजह साझा की.

उन्होंने बताया कि उनके पिता भी धोती पहनते थे और अब वे इस दुनिया में नहीं हैं. ऐसे में जब रवि किशन धोती पहनते हैं तो वह उनके लिए अपने पिता को याद करने का एक तरीका होता है. उन्होंने कहा कि जेन जी के कई लोग उनसे पूछते हैं कि वह हमेशा धोती क्यों पहनते हैं, इसलिए उन्होंने युवाओं को इस पहनावे के पीछे की भावनात्मक कहानी बताई.

अमित शाह के संसद में बयान पर क्या बोले?

गृह मंत्री अमित शाह के संसद में बयान देने पर सहमति जताने को लेकर भी रवि किशन ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे देश के लिए सकारात्मक संदेश बताया. रवि किशन के मुताबिक, वह हाल ही में अमित शाह से मिले थे और उन्होंने बताया कि वह विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं.

रवि किशन ने कहा कि अमित शाह ने विपक्षी नेताओं, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हैं, से सदन में आने और अपनी बातें रखने को कहा है. उन्होंने दावा किया कि गृह मंत्री देर रात तक बैठकर सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, कहा-छात्र आंदोलन पर चर्चा को तैयार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital