देश

CBSE 10th Second Board Result: घोषित हुए दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे; 6 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल

CBSE Second Board Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं की द्वितीय बोर्ड का परिणाम घोषित कर दिया है. छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं. यह परीक्षा 15 मई से 21 मई तक हुई थी.

CBSE ने कहा कि दूसरी बोर्ड परीक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत हुई थी. बोर्ड के मुताबिक 10वीं के छात्र एक साल में दो बार बोर्ड परीक्षा में बैठ सकते हैं. पहली परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित हुई थी.

छात्र डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट ऐसे देख सकते हैं.

  • पहले डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाएं या फिर मोबाइल में डिजिलॉकर ऐप खोलें.
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके लॉग इन कर लें. अगर किसी ने डिजिलॉकर में खाता नहीं बना रखा है तो वहीं पर नया खाता बना लें.
  • इसके बाद दस्तावेज पर जाकर CBSE का चयन करें.
  • कक्षा 10 मार्कशीट/पासिंग सर्टिफिकेट 2026 को चुनें.
  • जिसके बाद इसमें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी सहित अन्य जानकारी दर्ज करें.
  • इसके बाद मार्कशीट डिजिटल रूप से आपके सामने आ जाएगा. अगर उसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो कर सकते हैं.

CBSE के मुताबिक दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,64,027 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था. जिसमें से 6,63,777 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए.

इस परीक्षा में मुख्य रूप से वो छात्र शामिल हुए थे जो पहले बोर्ड परीक्षा में कम नंबर पाये थे और अपना रिजल्ट सुधारना चाहते थे. रिजल्ट में सुधार के नियत से परीक्षा में शामिल हुए 5,13,955 छात्रों में से 3,08,095 छात्रों के रिजल्ट में अच्छा सुधार हुआ है.

कंपार्टमेंट पास प्रतिशत में सुधार

सीबीएसई ने बताया कि कंपार्टमेंट श्रेणी में 1,49,822 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 78,503 छात्र परीक्षा पास की है. जिससे कंपार्टमेंट का पास छात्रों का प्रतिशत 52.40 हो गया. बोर्ड ने यह भी बताया कि 2025 में यह आंकड़ा 48.68 प्रतिशत था.

ये भी पढ़ें- अब देश में आएंगे ऐसे नोट, जो आपकी जेब में न तो फटेंगे, न पानी में गलेंगे; मैले-कुचले नोटों का झंझट खत्‍म हो जाएगा

मुख्य और दूसरी बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को मिलाकर, 2026 की क्लास 10 की परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 96.78 है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

5 minutes ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

7 minutes ago

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

32 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

33 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

51 minutes ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

1 hour ago