CBSE Second Board Result
CBSE Second Board Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं की द्वितीय बोर्ड का परिणाम घोषित कर दिया है. छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं. यह परीक्षा 15 मई से 21 मई तक हुई थी.
CBSE ने कहा कि दूसरी बोर्ड परीक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत हुई थी. बोर्ड के मुताबिक 10वीं के छात्र एक साल में दो बार बोर्ड परीक्षा में बैठ सकते हैं. पहली परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित हुई थी.
छात्र डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट ऐसे देख सकते हैं.
- पहले डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाएं या फिर मोबाइल में डिजिलॉकर ऐप खोलें.
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके लॉग इन कर लें. अगर किसी ने डिजिलॉकर में खाता नहीं बना रखा है तो वहीं पर नया खाता बना लें.
- इसके बाद दस्तावेज पर जाकर CBSE का चयन करें.
- कक्षा 10 मार्कशीट/पासिंग सर्टिफिकेट 2026 को चुनें.
- जिसके बाद इसमें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी सहित अन्य जानकारी दर्ज करें.
- इसके बाद मार्कशीट डिजिटल रूप से आपके सामने आ जाएगा. अगर उसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो कर सकते हैं.
CBSE के मुताबिक दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,64,027 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था. जिसमें से 6,63,777 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए.
इस परीक्षा में मुख्य रूप से वो छात्र शामिल हुए थे जो पहले बोर्ड परीक्षा में कम नंबर पाये थे और अपना रिजल्ट सुधारना चाहते थे. रिजल्ट में सुधार के नियत से परीक्षा में शामिल हुए 5,13,955 छात्रों में से 3,08,095 छात्रों के रिजल्ट में अच्छा सुधार हुआ है.
कंपार्टमेंट पास प्रतिशत में सुधार
सीबीएसई ने बताया कि कंपार्टमेंट श्रेणी में 1,49,822 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 78,503 छात्र परीक्षा पास की है. जिससे कंपार्टमेंट का पास छात्रों का प्रतिशत 52.40 हो गया. बोर्ड ने यह भी बताया कि 2025 में यह आंकड़ा 48.68 प्रतिशत था.
ये भी पढ़ें- अब देश में आएंगे ऐसे नोट, जो आपकी जेब में न तो फटेंगे, न पानी में गलेंगे; मैले-कुचले नोटों का झंझट खत्म हो जाएगा
मुख्य और दूसरी बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को मिलाकर, 2026 की क्लास 10 की परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 96.78 है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

