देश

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत!’: सीबीएसई के टॉकाथॉन में पीएम मोदी के विजन की गूंज, ट्रेंड हुआ #CBSETalkathon

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर 45 मिनट का विशेष इंटरएक्टिव टॉकाथॉन आयोजित किया. इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों, शिक्षकों और देशभर के हजारों छात्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सीधे जुड़कर नशे की समस्या, मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्त जीवन से जुड़े सवालों पर खुलकर चर्चा की.

सीबीएसई ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त 2026 को देश को नशे और मादक पदार्थों की बुराई से मुक्त करने का आह्वान किया था. इसी दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए इस टॉकाथॉन का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं को स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था.

CBSE ने कार्यक्रम का किया था आयोजन

कार्यक्रम से पहले सीबीएसई ने छात्रों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर नशा मुक्त युवा और सीबीएसई टॉकाथॉन हैशटैग के साथ सवाल आमंत्रित किए थे. कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों के सवालों के जवाब लाइव दिए.

विशेषज्ञ पैनल में एम्स, नई दिल्ली के मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर (डॉ.) नंद कुमार, मयूर स्कूल नोएडा की प्रिंसिपल अलका अवस्थी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अनीस सी. शामिल रहे.

कार्यक्रम का संचालन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सेक्टर-4 आर.के. पुरम की कक्षा 12 की छात्रा समिया और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-3, दिल्ली कैंट के कक्षा 12 के छात्र रोहित सिंह ने किया. कार्यक्रम के तकनीकी और प्रसारण सहयोग की जिम्मेदारी दूरदर्शन समाचार (डीडी न्यूज) ने संभाली.

नशे की लत से ऐसे पायें छुटकारा

टॉकाथॉन के दौरान छात्रों ने मानसिक स्वास्थ्य, साथियों के दबाव (पीयर प्रेशर) से कैसे निपटें, नशे की लत से मुक्ति के उपाय और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने जैसे विषयों पर सवाल पूछे. विशेषज्ञों ने इन सवालों का विस्तार से जवाब देते हुए छात्रों को जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने की सलाह दी.

ये भी पढ़ें- ‘ई कुत्ता का कहीं जगह था…’, अनंत सिंह ने फिर नीरज कुमार को हड़काया

सीबीएसई के अनुसार, कार्यक्रम को आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया गया. सोशल मीडिया पर भी इस पहल को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और कार्यक्रम के दौरान सीबीएसई टॉकाथॉन हैशटैग भारत में नंबर-1 ट्रेंड करता रहा. बोर्ड ने इसे युवाओं के साथ सीधे संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

24 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago