देश

दिन-ब-दिन नहीं बढ़ रही है सीमा पर पीएलए की तैनाती, CDS अनिल चौहान ने बताई हकीकत

CDS Anil Chauhan: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने भारत की उत्तरी सीमा की स्थिति के बारे में बताया है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि सीमाओं पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की तैनाती दिन-ब-दिन नहीं बढ़ रही है. पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 144वें कोर्स की पासिंग आउट परेड के बाद चौहान ने कहा, “उत्तरी सीमाओं पर पीएलए की तैनाती उसी स्तर पर है, जैसा कि 2020 में था.

वापस नहीं गए हैं चीनी सैनिक: CDS

 

उन्होंने कहा, “चीनी सेना वापस नहीं गए हैं, इसलिए वास्तव में यह एक चुनौती है.” उन्होंने कहा, “सेना के जवान सभी प्रकार के कदम उठा रहे हैं ताकि कोई अप्रिय स्थिति न हो… हम डेमचोक और देपसांग को छोड़कर सभी जगहों पर जाने में सक्षम हैं. हालांकि, चीनी अधिकारियों के साथ बातचीत जारी है.

यह भी पढ़ें: आतंकवाद पर लगाम के माहिर और दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले कौन हैं नए CDS Anil Chauhan?

CDS बोले- आज के दौर में ब्रह्मोस ही है ब्रह्मास्त्र

वहीं, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को ब्रह्मोस मिसाइल को देश का ‘ब्रह्मास्त्र’ बताया है. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता का मतलब ये नहीं है कि हम भारत में हर चीज का उत्पादन करने जा रहे हैं. हमारे जैसे विकासशील देश के लिए ये मुमकिन भी नहीं है. हम ज्वाइंट वेंचर स्थापित करने जा रहे है. ये अलग-अलग तरह के होंगे और ब्रह्मोस एयरोस्पेस एक ऐसा ही वेंचर है. उन्होंने आगे कहा कि ब्रह्मोस सही मायनों में अपने समय का ‘ब्रह्मास्त्र’ है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago