देश

सावधान! टेस्ट में फेल हुईं 280 दवाएं, बिहार से पकड़ा गया नकली दवा का मामला, CDSCO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

CDSCO Quality Test Failed Drugs: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने जुलाई 2026 के लिए स्प्यूरियस (नकली) और नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी दवाओं की मासिक रिपोर्ट जारी की है. नियमित नियामक निगरानी के तहत जारी इस रिपोर्ट में देशभर से जांचे गए कई दवा नमूनों में गुणवत्ता संबंधी खामियां पाई गई हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं ने 40 दवा नमूनों को नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी पाया है, जबकि राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं ने 240 दवा नमूनों को गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं पाया. इस तरह कुल 280 दवा नमूने निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर असफल पाए गए हैं.

गुणवत्ता में फेल होने का क्या मतलब?

सीडीएससीओ ने स्पष्ट किया है कि किसी दवा को एनएसक्यू घोषित करना उस दवा के परीक्षण किए गए विशेष बैच के एक या अधिक गुणवत्ता मानकों में असफल होने के आधार पर किया जाता है. इसका मतलब यह नहीं है कि बाजार में उपलब्ध उसी कंपनी या ब्रांड की अन्य सभी दवाएं भी गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं हैं.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बिहार से एक दवा का नमूना स्प्यूरियस (नकली) दवा के रूप में चिन्हित किया गया है. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इस दवा का निर्माण अनधिकृत निर्माता द्वारा किसी अन्य कंपनी के स्वामित्व वाले ब्रांड नाम का उपयोग कर किया गया था.

दोषियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

सीडीएससीओ के अनुसार, इस मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

नियामक एजेंसी ने कहा कि राज्य औषधि नियामकों के सहयोग से एनएसक्यू और नकली दवाओं की पहचान करने तथा उन्हें बाजार से हटाने की कार्रवाई नियमित रूप से की जाती है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं ही पहुंचें.

ये भी पढ़ें- Explainer: स्कूल में तबेला, नौकरियों का संकट और टूटते सपने…आखिर क्यों बदहाल है भारत की शिक्षा व्यवस्था

सीडीएससीओ ने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता की निगरानी और नकली दवाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

2 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

8 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

26 minutes ago

पीएम श्री स्कूल में चला स्वच्छता का महाअभियान; अधिकारियों और बच्चों ने मिलकर किया श्रमदान, लगाए पौधे

पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…

34 minutes ago

2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 से पलटा मैच! जानिए कौन हैं सुजीत कलकल, जिन्होंने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…

44 minutes ago