देश

‘पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़क रही कांग्रेस’: 1984 के आरोपी सज्जन कुमार की तारीफ पर पंजाब भाजपा का तीखा हमला

BJP Slams Congress On Sajjan Kumar: पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं के उन बयानों की निंदा की, जिनमें 1984 के सिख-विरोधी दंगों के आरोपी और पूर्व सांसद सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताया गया था.

उन्होंने कहा कि इस बयान ने एक बार फिर पार्टी की सिख-विरोधी सोच को उजागर कर दिया है.

ढिल्लों ने कहा कि 1984 के भयानक और दर्दनाक दंगों के 42 साल बाद भी पीड़ित परिवारों के घाव नहीं भरे हैं. ऐसे संवेदनशील समय में, नरसंहार के मुख्य आरोपी को ‘रोल मॉडल’ बताना पीड़ित परिवारों के घावों पर नमक छिड़कने और उनकी दर्दनाक यादों को फिर से ताजा करने की निंदनीय कोशिश है.

कांग्रेस की सिख विरोधी सोच उजागर

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सिख-विरोधी सोच की जितनी भी निंदा की जाए, कम है. कांग्रेस ने बार-बार ऐसे काम किए हैं जिनसे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है. वह अपने नेताओं के ऐसे गैर-जिम्मेदाराना और शर्मनाक बयानों के लिए पीड़ित परिवारों और पूरे सिख समुदाय से बिना शर्त माफी मांगे.

दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुमार का गुरुवार को दिल्ली के एक अस्पताल में 80 साल की उम्र में निधन हो गया. तिहाड़ जेल में बंद कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था. डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पॉलम में हुई हिंसा के लिए दोषी पाये गए थे सज्जन कुमार

कांग्रेस के पूर्व नेता को 1 और 2 नवंबर 1984 को दिल्ली की पालम कॉलोनी में हुई हिंसा में उनकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया गया था. यह हिंसा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या के बाद हुई थी.

17 दिसंबर 2018 को दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले में कुमार को बरी करने के ट्रायल कोर्ट के 2013 के फैसले को पलट दिया था. इसके बाद उन्हें दोषी ठहराया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गई.

5 सिखों की हुई थी हत्या

यह मामला पालम कॉलोनी के राज नगर पार्ट I में पांच सिख पुरुषों की हत्या और व्यापक हिंसा के दौरान एक गुरुद्वारे को जलाने से जुड़ा था.

ये भी पढ़ें- ‘आरक्षण हटाओ’ प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त; तो यूपी के सुल्तानपुर में सड़कों पर उतरा क्षत्रिय परिषद

हाई कोर्ट ने कुमार को आपराधिक साजिश और उकसाने का दोषी ठहराया और निर्देश दिया कि वह अपनी बाकी बची जिंदगी जेल में बिताएं. अपने फैसले में कोर्ट ने 1984 की सिख-विरोधी हिंसा को ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ करार दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

1 minute ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

8 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

25 minutes ago

पीएम श्री स्कूल में चला स्वच्छता का महाअभियान; अधिकारियों और बच्चों ने मिलकर किया श्रमदान, लगाए पौधे

पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…

34 minutes ago

2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 से पलटा मैच! जानिए कौन हैं सुजीत कलकल, जिन्होंने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…

44 minutes ago