विराट ब्राह्मण महासम्मेलन में शामिल हुए उपेंद्र राय
दिल्ली के यमुना विहार स्थित भगवान परशुराम भवन में आज (27 अगस्त) विराट ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. पंडित महेंद्र सिंह पाराशर की अध्यक्षता में ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने शिरकत की, जहां प्रधान ब्राह्मण समाज संस्था की तरफ से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत करने के साथ सम्मानित किया. इस दौरान उन्हें भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की गई.
भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके किया. इस दौरान मंच पर तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें- APEEJAY Institute में Industry Cum Orientation कार्यक्रम में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय
आपको बता दें कि भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘न्यूज चैनल’ के जरिए देखने को मिल रही है. भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय की कोशिश है कि दर्शकों को ‘व्यूज कम और न्यूज ज्यादा’ दिखाई जाए. न्यूज चैनल भारत एक्सप्रेस सत्य, साहस और समर्पण के संकल्प के साथ देश, दुनिया से लेकर खेल और मनोरंजन जगत की खबरें आप तक पहुंचा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी के शुभ संयोग के बीच सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य और…
19 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी तिथि का विशेष संयोग बन…
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…