सिपाही को ट्रक ने मारी टक्कर
कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को ट्रक की टक्कर में पुलिस की आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ में तैनात हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह यादव (32) शाम लगभग चार बजे मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी सैनी बस स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.
पुलिस ने बताया कि बलबीर सिंह यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्रयागराज के एस आर एन अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना देकर, विधिक कार्रवाई की जा रही है.
कौशांबी में रोडवेज बस स्टॉप के सामने ड्यूटी पर तैनात सिपाही को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. स्थानीय लोग सिपाही को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन, सिपाही ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया. सिपाही की मौत से पूरे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…