Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विराट ब्राह्मण महासम्मेलन में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय को किया गया सम्मानित, भेंट की गई भगवान परशुराम की प्रतिमा

दिल्ली के यमुना विहार स्थित भगवान परशुराम भवन में आज (27 अगस्त) विराट ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. पंडित महेंद्र सिंह पाराशर की अध्यक्षता में ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.

विराट ब्राह्मण महासम्मेलन में शामिल हुए उपेंद्र राय

दिल्ली के यमुना विहार स्थित भगवान परशुराम भवन में आज (27 अगस्त) विराट ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. पंडित महेंद्र सिंह पाराशर की अध्यक्षता में ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने शिरकत की, जहां प्रधान ब्राह्मण समाज संस्था की तरफ से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत करने के साथ सम्मानित किया. इस दौरान उन्हें भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की गई.

दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके किया. इस दौरान मंच पर तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- APEEJAY Institute में Industry Cum Orientation कार्यक्रम में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

आपको बता दें कि भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘न्यूज चैनल’ के जरिए देखने को मिल रही है. भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय की कोशिश है कि दर्शकों को ‘व्यूज कम और न्यूज ज्यादा’ दिखाई जाए. न्यूज चैनल भारत एक्सप्रेस सत्य, साहस और समर्पण के संकल्प के साथ देश, दुनिया से लेकर खेल और मनोरंजन जगत की खबरें आप तक पहुंचा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital