नीतीश कुमार के बयान पर बवाल
Nitish Kumar on Population Control: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण पर विधानसभा में दिए गए बयान को लेकर विवाद पैदा हो गया है. पूरे देश में इस सीएम नीतीश के इस बयान की चर्चा हो रही है. बयान के वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. वहीं बीजेपी ने नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर निशाना साधा है. बीजेपी ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए इस्तीफे की मांग की है. वहीं बिहार विधानसभा में मौजूद रहीं बीजेपी की एक महिला विधायक ने सदन से बाहर आकर रोने लगीं.
सीएम नीतीश कुमार का विधानसभा में बोलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर को लेकर बयान दे रहे हैं. इसी दौरान नीतीश कुमार सेक्स एजुकेशन से जुड़ी कुछ बातों का जिक्र कर रहे थे. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने नीतीश कुमार के बयान को लेकर टिप्पणी की है.
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने नीतीश कुमार के बयान की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा, “इस देश की प्रत्येक महिला की ओर से आयोग की अध्यक्ष होने के नाते नीतीश कुमार से तत्काल और स्पष्ट तौर पर माफी की मांग करती हूं. विधानसभा में उनकी महिलाओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी हर महिला की गरिमा और सम्मान का अपमान है. नीतीश कुमार की भाषा बहुत अपमानजनक और घटिया है.”
यह भी पढ़ें- …तो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे अशोक गहलोत? नामांकन पत्र में छिपाई आपराधिक मामलों की जानकारी, चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने नीतीश कुमार के बयान की कड़ी निंदा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि ” नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए गए बयान की मैं कड़ी निंदा करती हूं. ये बेहद ही अभद्र भाषा है. उन्हें तत्काल माफी मांगनी चाहिए.”
नीतीश कुमार के बयान पर बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, “ये पूरी तरह सार्थक है कि नीतीश कुमार बीमार हैं. भारत का संविधान ये कहता है कि जो व्यक्ति बीमार है उसे गद्दी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. ये दूर्भाग्यपूर्ण है. कोई न कोई मुख्यमंत्री को गलत दवाई देने का काम कर रहा है. ये जांच का विषय है.”
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…