देश

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में जारी है प्रदूषण का कहर, AQI रात में पहुंचा 999, पर्यावरण मंत्री ने बुलाई बैठक

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण लगातार कई दिनों से खतरनाक स्तर के पार बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार अभी भी ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है. प्रदूषण से बेहाल लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. आज सुबह आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 452, आर. के. पुरम में 433, पंजाबी बाग में 460 और ITO में 413 दर्ज किया गया.

दिल्ली के आनंद विहार और आस-पास की जगहों पर कल हवा कितनी जहरीली हो चुकी थी इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यहा पर कल 07 नवंबर की रात में करीब 10 बजे AQI 999 दर्ज किया गया. बताया जा रहा है कि इन इलाकों में रहने वाले लोगों में गले और सांस से संबंधित दिक्कतें देखने को मिल रही है. वहीं दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई अन्य जगहों पर भी वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर को पार कर चुका है. दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में प्रदूषण से बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है.

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 460 दर्ज किया गया. वहीं दिल्ली में औसतन AQI 421 रहा. फिलहाल AQI के 400 से कम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने बुलाई बैठक

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री कार्यालय के अनुसार दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आज सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, राजस्व मंत्री आतिशी भी शामिल होंगी.

इसे भी पढ़ें: “नीतीश कुमार महिलाओं से तत्काल और स्पष्ट माफी मांगें”, सेक्स एजुकेशन वाले बयान पर स्वाति मालिवाल ने जताई नाराजगी

400 से उपर (AQI) माना जाता है खतरनाक

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के विभिन्न स्तरों की बात करें तो 0 से लेकर 50 के बीच AQI ‘अच्छा’ तो 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’ माना जाता है. वहीं 101 से 200 के बीच इसे मध्यम श्रेणी का तो 201 से 300 के बीच ‘खराब’ श्रेणी का माना जाता है. वहीं 301 से उपर और 400 के बीच में इसे ‘बहुत खराब’ माना जाता है. एयर क्वालिटी इंडेक्स जब 401 से 500 के बीच पहुंचता है तो इसे बेहद खतरनाक माना जाता है और यह ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है.

Rohit Rai

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

2 hours ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

8 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago