लाइफस्टाइल

Diwali 2023: दिवाली में अपने घर को दें खूबसूरत लुक, बनाएं ये आसान रंगोली

Diwali 2023: दिवाली को रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है. इस दिन रात को अंधेरे में भी चारों और रोशनी ही रोशनी होती है. अपने घर को खुबसूरत लुक देने के लिए साज-सजावट करते हैं. साथ ही रंगोली भी बनाते हैं जिससे घर की शोभा कई गुना बढ़ जाती है. हालांकि, हर किसी के लिए इसे बनाना आसान नहीं होता है. रंगोली बनाने के लिए अलग-अलग रंग, चीज और समय की भी जरूरत पड़ती है, लेकिन आज हम आपके लिए जो रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं उसमें मेहनत और समय दोनों कम लगेगा. आप आसानी से घर की चीजों से ही रंगोली बना सकेंगे. आइए आपको दिवाली के लिए आसान रंगोली आइडिया बताते हैं.

अलग-अलग रंगों से तैयार करें रंगोली

दिवाली के मौके पर आप अलग-अलग रंगों से रंगोली बना सकते हैं. इसके लिए आप चाहें तो पहले चॉक से डिजाइन तैयार कर लें, इसके बाद रंगों को भरकर आखिरी लुक दे सकते हैं. इसमें बड़ी पत्तियां बनाएं और उस पर दीये रख सकते हैं.

स्वस्तिक वाली रंगोली

स्वस्तिक वाली रंगोली बनाने के लिए चावल के आटे, अलग-अलग रंग और चॉक की जरूरत होगी. इस रंगोली को आप बहुत आसानी से बना सकते हैं. पहले रंगोली बना लें और फिर बीच में चावल के आटे से स्वस्तिक बना सकते हैं.

फूलों से तैयार करें रंगोली

आप फूलों की मदद से भी रंगोली बना सकते हैं. इसके लिए थोड़े गेंदे और सफेद फूल चाहिए होंगे. साथ ही छोटे-बड़े साइज की पत्तियां भी चाहिए होंगी. इसके अलावा चॉक भी जरूरत होगी, जिससे आप डिजाइन तैयार कर लेंगे. इस डिजाइन को फर्श पर तैयार कर लें इसके बाद फूल और पत्तों से सजा दें.

चावल और चावल के आटे से रंगोली

अगर आपके पास रंगोली के लिए कलर्स नहीं है तो आप फिर भी रंगोली बना सकते हैं. इसके लिए सिर्फ एक बड़ा पत्ता, थोड़े चावल और थोड़ा चावल का आटा चाहिए होगा. इन चीजों की मदद से आप इस डिजाइन को तैयार कर सकते हैं.

शुभ दिपावली का डिजाइन

अपने घर के एंट्री गेट के पास शुभ दिपावली का डिजाइन बना सकते हैं. इसके लिए कुछ रंगों की जरूरत होगी. गोल आकार का डिजाइन बनाकर कलर भर दें और फिर ऊपर में शुभ दिपावली लिख दें. इसके बाद एक दिपक जाल दें. इससे रंगोली का लुक और अच्छा लगेगा.

मोर वाली रंगोली

 

मोर वाले डिजाइन की रंगोली थोड़ी मुश्किल है लेकिन अगर आपके चॉक है तो इसका डिजाइन पहले तैयार कर लें. इससे आपका टाइम बचेगा और आसानी से रंगोली बन सकेगी. अपने पसंदीदा कलर को एड करके आप रंगोली बना सकते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

4 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

5 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

5 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

6 hours ago