देश

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति सतनाम सिंह संधू बने राज्यसभा सदस्य, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Satnam Singh Sandhu: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) के कुलपति सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से मनोनीत किए जाने के बाद केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. राज्यसभा से एक सदस्य के सेवानिवृत होने के बाद सतनाम सिंह संधू को राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है. उनका राज्यसभा में कार्यकाल छह साल का होगा. सतनाम सिंह संधू जल्द ही राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे.

अग्रणी शिक्षाविदों में शामिल हैं सतनाम सिंह संधू

बता दें कि सतनाम सिंह संधू एक किसान परिवार से आते हैं. इसके साथ ही मौजूदा समय में वो देश के अग्रणी शिक्षाविदों में उनका नाम शामिल है. सतनाम सिंह संधू का बचपन संघर्षों से भरा रहा है. पढ़ाई के लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. यही वजह है कि उन्होंने हर तबके और समाज के बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए कदम बढ़ाए. जिससे देश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे.

2001 में की थी चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की शुरुआत

2001 में मोहाली के लांडरां में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (सीजीसी) की नींव रखकर विश्व स्तरीय शैक्षणिक संस्थान के निर्माण को अपने जीवन का मिशन बनाया और फिर चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के गठन के साथ एक कदम आगे बढ़ाया. 2012 में क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2023 में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज को एशिया के निजी विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान मिला.

यह भी पढ़ें- Omar Ahmed Ilyasi: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर इमाम उमर अहमद इलियासी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, मिल रहीं धमकियां

सतनाम सिंह संधु ‘इंडियन माइनॉरिटीज फाउंडेशन’ और न्यू इंडिया डेवलपमेंट (एनआईडी) फाउंडेशन के जरिए स्वास्थ्य और मानव कल्याण में सुधार और सांप्रदायिक सद्भाव को आगे बढ़ाने के लिए तमाम तरह के कार्यक्रम चला रहे हैं. सतनाम सिंह संधू ने न सिर्प देश में अपनी छाप छोड़ी है, बल्कि विदेशों में भी प्रवासी भारतीयों के साथ बड़े पैमाने पर काम किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

6 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

24 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

28 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

45 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago