देश

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक ‘चांदनी रातें’ का मंचन किया गया. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस मीडिया पार्टनर रहा. हिंदी में प्रस्तुत इस नाटक को रूसी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला. नाटक में रूसी संस्कृति और गानों से जुड़े एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. कार्यक्रम के बाद कलाकारों ने दर्शकों के उत्साह और भारत एक्सप्रेस के सहयोग के लिए आभार जताया.

नाटक के डायरेक्टर पूर्वा नरेश ने कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग में इस कहानी का मंचन अपने आप में खास अनुभव है. उन्होंने बताया कि कहानी का संबंध रूस और सेंट पीटर्सबर्ग से है, ऐसे में उसी शहर में इसे मंच पर प्रस्तुत करना एक तरह से कहानी के सफर को पूरा करने जैसा है. नाटक के डायरेक्टर के मुताबिक रूस में प्रस्तुति के दौरान दर्शकों से मिला प्यार उनके लिए बेहद उत्साहजनक रहा.

हिंदी नाटक में रूसी गानों का इस्तेमाल

उन्होंने बताया कि नाटक में कई जगह रूसी संस्कृति से जुड़ी चीजों और गानों को शामिल किया गया था. दर्शकों ने इसे खूब सराहा और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि रूसी लोग लंबे समय से भारतीय फिल्मों, गानों और संस्कृति को पसंद करते आए हैं. राज कपूर से लेकर मिथुन चक्रवर्ती तक भारतीय सिनेमा के कई कलाकारों को रूस में खूब प्यार मिला है.

उन्होंने भारत और रूस के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से खास सांस्कृतिक जुड़ाव रहा है. उनके मुताबिक, ‘चांदनी रातें’ के मंचन के दौरान भी यह जुड़ाव देखने को मिला.

भारत एक्सप्रेस का जताया आभार

नाटक हिंदी में होने के बावजूद रूसी दर्शकों की भागीदारी और तालियों ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया. कलाकार ने कहा कि कला भाषा की दीवारों को पार कर लोगों को जोड़ने का काम करती है.

इस कार्यक्रम में भी दर्शकों की प्रतिक्रिया से यह बात सामने आई कि संगीत, अभिनय और संस्कृति के जरिए अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

डायरेक्टर पूर्वा नरेश ने कहा कि भारत एक्सप्रेस के सहयोग के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि भारत एक्सप्रेस के समर्थन से रूस में प्रस्तुति देने का अवसर मिला. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय कला और संस्कृति को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

10 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

48 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago