Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक ‘चांदनी रातें’ का मंचन किया गया. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस मीडिया पार्टनर रहा. हिंदी में प्रस्तुत इस नाटक को रूसी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला. नाटक में रूसी संस्कृति और गानों से जुड़े एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.

chandni-raatein-hindi-play-russia-saint-petersburg-bharat-express-media-partner

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, भारत एक्सप्रेस रहा मीडिया पार्टनर

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक ‘चांदनी रातें’ का मंचन किया गया. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस मीडिया पार्टनर रहा. हिंदी में प्रस्तुत इस नाटक को रूसी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला. नाटक में रूसी संस्कृति और गानों से जुड़े एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. कार्यक्रम के बाद कलाकारों ने दर्शकों के उत्साह और भारत एक्सप्रेस के सहयोग के लिए आभार जताया.

नाटक से जुड़े एक कलाकार ने कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग में इस कहानी का मंचन अपने आप में खास अनुभव है. उन्होंने बताया कि कहानी का संबंध रूस और सेंट पीटर्सबर्ग से है, ऐसे में उसी शहर में इसे मंच पर प्रस्तुत करना एक तरह से कहानी के सफर को पूरा करने जैसा है. कलाकार के मुताबिक रूस में प्रस्तुति के दौरान दर्शकों से मिला प्यार उनके लिए बेहद उत्साहजनक रहा.

हिंदी नाटक में रूसी गानों का इस्तेमाल

कलाकार ने बताया कि नाटक में कई जगह रूसी संस्कृति से जुड़ी चीजों और गानों को शामिल किया गया था. दर्शकों ने इसे खूब सराहा और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि रूसी लोग लंबे समय से भारतीय फिल्मों, गानों और संस्कृति को पसंद करते आए हैं. राज कपूर से लेकर मिथुन चक्रवर्ती तक भारतीय सिनेमा के कई कलाकारों को रूस में खूब प्यार मिला है.

उन्होंने भारत और रूस के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से खास सांस्कृतिक जुड़ाव रहा है. उनके मुताबिक, ‘चांदनी रातें’ के मंचन के दौरान भी यह जुड़ाव देखने को मिला.

कला ने जोड़े दर्शक और कलाकार

नाटक हिंदी में होने के बावजूद रूसी दर्शकों की भागीदारी और तालियों ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया. कलाकार ने कहा कि कला भाषा की दीवारों को पार कर लोगों को जोड़ने का काम करती है. इस कार्यक्रम में भी दर्शकों की प्रतिक्रिया से यह बात सामने आई कि संगीत, अभिनय और संस्कृति के जरिए अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

कलाकार ने भारत एक्सप्रेस के सहयोग के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि भारत एक्सप्रेस के समर्थन से रूस में प्रस्तुति देने का अवसर मिला. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय कला और संस्कृति को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital