ISRO Chandrayaan-3 : भारत अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रचने को तैयार है. चांद की सतह पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर (Vikram Lander) जैसे ही कदम रखेगा, भारत इतिहास रच देगा. इसरो (ISRO) के मुताबिक चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर बुधवार शाम (23 अगस्त) को 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) करेगा. इसरो का दावा है कि चंद्रयान-3 हर हाल में लैंडिंग करेगा. चंद्रयान-3 के लैंडर के चांद के साउथ पोल पर उतरने के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का इकलौता देश बन जाएगा.
इस वक्त पूरी दुनिया की नजरें भारत के मून मिशन पर लगी हैं. चांद से महज 25 किमी दूर चंद्रयान-3 साउथ पोल पर सूर्योदय का इंतजार कर रहा है. चांद पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 की शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू हो जाएगा. इस लैंडिंग को लेकर इसरो के वैज्ञानिकों ही नहीं, पूरे देश भर में उत्साह नजर आ रहा है. इसरो के इस मिशन के लिए मंदिर में पूजा-पाठ तो मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है. वहीं इसरो के वैज्ञानिक पल-पल के घटनाक्रम पर नजरें बनाए हुए हैं.
चंद्रयान-3 के लिए चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग एक चुनौती भी है. लैंडर की स्पीड नियंत्रित करना एक चुनौती होगी. जबकि यह भी ध्यान रखना होगा कि लैंडिंग के वक्त लैंडर सीधा रहे. इसके अलावा इस बात का ध्यान रखना होगा कि लैंडिंग उसी जगह पर हो जिस जगह का चयन किया गया है. वहीं इस पूरी प्रक्रिया के दौरान लैंडर से संपर्क बनाए रखना भी चुनौती होगी. हालांकि, इसरो को उम्मीद है कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंडिंग करेगा और इसके साथ ही भारत इतिहास रचने में सफल होगा. यहां पढ़ें, चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स
-भारत एक्सप्रेस
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…