मनोरंजन

Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दी तबाही, 400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म, जानें अब तक का कलेक्शन

गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म हर दिन कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है. गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. सनी देओल का हथौड़ा चल गया है और गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर हिट हुई है. गदर 2 अब 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म ने महज 12 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि गदर 2 ने बारहवें दिन कितनी कमाई की है.

हम इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पहले दिन से ही शानदार कमाई कर रही है. गदर 2 ने ओपनिंग डे पर 40.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. जिसके बाद फिल्म रोजाना अच्छा कलेक्शन कर रही है. गदर 2 पहले वीकेंड तक 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी.

गदर 2 ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन

एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने बारहवें दिन 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद कुल कलेक्शन 400.10 करोड़ हो गया है. ग्यारहवें दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद गदर 2 की कमाई 400 करोड़ से बस थोड़ी ही दूर रह गई.

ये भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Live: चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग का काउंटडाउन…इतिहास रचने को तैयार अपना चंद्रयान-3, पढ़ें लाइव अपडेट्स

गदर 2 की बात करें तो यह अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म है. गदर 2 साल 2001 में आई फिल्म का सीक्वल है. जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. गदर में जहां अमरीश पुरी ने विलेन का किरदार निभाया था, वहीं गदर 2 में इस रोल में मनीष वाधवा नजर आए हैं. विलेन बने मनीष वाधवा की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है. आज 400 करोड़ क्लब में एंट्री करने के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म को 500 करोड़ क्लब में एंट्री करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

20 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

25 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

40 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago