देश

Chandrayaan-3: चांद पर भी ट्रैफिक जाम; चंद्रयान-3 के लिए रास्ता नहीं है साफ, यानों की ठेला-ठेली से भरा पड़ा है मून ऑर्बिट

Chandrayaan-3: अगर आपको लगता है कि चंद्रयान-3 दनदनाता हुआ बेरोक-टोक चंद्रमा की कक्षा बदल रहा है और चक्कर लगा रहा है तो आप मुगालते में हैं. दरअसल, चंद्रमा की कक्षा (Moon Orbit) में अलग-अलग देशों के यानों की भरमार है. इनकी मौजूदगी से यहां ट्रैफिक जाम जैसी समस्या हो जाती है. इन यानों के चलते वैज्ञानिकों को टाइमिंग और दूसरे की स्थिति का सही तरीके से आंकलन जरूरी होता है.

चंद्रयान-3 जैसे-जैसे मून की सतह के करीब पहुंच रहा है, वैसे-वैसे उसकी चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं. क्योंकि, चंद्रमा के ऑर्बिट में यह अकेला विमान नहीं है. सिर्फ जुलाई 2023 तक मून ऑर्बिट में 6 लूनर मिशन एक्टिव मोड में हैं. इसके अलावा अभी कई सारे रास्ते में भी हैं. वर्तमान में चांद की कक्षाओं में अमेरिकी अंतरिक्ष संस्था नासा (NASA) का LRO (Lunar Reconnaissance Orbit, नासा के ही दो अन्य प्रोब मिशन और भारत का चंद्रयान-2 तथा कोरिया का KPLO की मौजूदगी है.

गौरतलब है कि नासा ने LARO को जून 2009 में लॉन्च किया था. इसके जरिए चंद्रमा की सतह का हाई-रिजॉलूशन मैप मुहैया कराता है. 2011 में दो प्रोब मिशन ARTEMIS P1 और P2 छोड़े गए थे. 2019 में चंद्रयान-2 को छोड़ा गया था. लेकिन, विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद भी यह कक्षा में चक्कर लगा रहा है.

अभी कई सारे मून मिशन जारी होने वाले हैं. ऐसे में चंद्रमा तक पहुंचने का रास्ता काफी व्यस्त है. रूस भी अपना लूनर मिशन लॉन्च करने जा रहा है. माना जा रहा है कि यह 16 अगस्त को चांद की कक्षा में स्थापित हो जाएगा. रूस का भी मून मिशन 21 और 23 अगस्त के बीच चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा.

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan 3 Latest Update: इंजन भले फेल हो जाए, चांद पर उतरकर रहेगा चंद्रयान-3, सफल लैंडिंग पर ISRO ने दी ये जानकारी

ऐसे में चंद्रयान-3 के लिए सबसे बड़ी चुनौती कक्षाओं में चक्कर लगा रहे दूसरे यानों से बचाना भी है. कक्षाओं को बदलने और गति सीमा का ध्यान नहीं रखने पर यानों की टक्कर हो सकती है. हालांकि, इसरो (ISRO) के वैज्ञानिक लगातार इस पेचीदगी को भी हैंडल करते हुए मिशन को सफल बनाने की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं.

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

8 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

9 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

24 minutes ago

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

44 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

1 hour ago