अंजू और नसरुल्ला
Anju Nasrullah News: भारत से पाकिस्तान गई अंजू को अब वापस भारत की याद सताने लगी है. वह किसी भी हाल में भारत आना चाहती है. वहीं उसका यह भी कहना है कि वह पाकिस्तान में खुश है. अंजू का कहना है कि उसके भारत वापस आने की वजह उसके बच्चे हैं. उसे अपने बच्चों की याद सता रही है. पाकिस्तान आने के बाद वह अपने परिवार को लेकर भी काफी चिंतित है.
जैसा सोचा था वैसा नहीं हुआ
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंजू ने कहा है कि वो फिलहाल पाकिस्तान में बहुत खुश है. यहां उसका अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है. बावजूद इसके उसे अपने बच्चों की फिक्र सता रही है. इस कारण वह चाहती है कि भारत वापस जाकर अपने बच्चों से मिले. वहीं अंजू का यह भी कहना है कि उसके जल्दबाजी में लिए गए फैसले से उसके पूरे परिवार को परेशानी हुई है. पाकिस्तान में वह जो कुछ भी सोचकर आई थी वैसा न हो सका. अंजू का कहना है कि कहीं न कहीं उससे कुछ गलती जरूर हुई है. उसकी वजह से भारत में उसके परिवार को बहुत जलील किया है. अपनी गलती मानते हुए अंजू ने कहा कि बच्चों के मन में न जाने उसके लिए कैसी छवि बनी होगी. इन्हीं सब बातों को लेकर वह बहुत दुखी है.
मेरे साथ कोई जबरदस्ती नहीं हुई
अंजू ने कहा कि पाकिस्तान आना मेरा खुद का फैसला था. वहां मेरे साथ किसी तरह की कोई जबरदस्ती नहीं हुई. मुझे वहां बहुत अच्छे से रखा गया है. अंजू ने कहा कि मैं चाहती हूं कि एक बार अपने बच्चों से मिलूं, मैं उन्हें दिनरात बहुत मिस कर रही हूं. अंजू का कहना है कि वह वर्किंग है और पहले भी बच्चों को अकेले छोड़ चुकी है. वहीं उसका यह भी कहना है कि कैसे भी करके उसे अपने बच्चों से मिलना है. अंजू ने कहा कि मुझे जो फेस करना होगा भारत जाकर, मैं फेस करूंगी.
वीजा पर फंसा मामला
पाकिस्तान गई अंजू के वीजा मामले को लेकर भी खबर आई थी कि उसकी अवधि बढ़ा दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस पर मामला अभी फंसा हुआ है. इसे लेकर नसरुल्ला ने कहा है कि अंजू के वीजा की अवधि बढ़ाने को लेकर आवेदन किया गया था, लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है. पुलिस अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि कि है कि अंजू के वीजा अवधि को लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है. बता दें कि अंजू का वीजा 21 अगस्त तक ही मान्य है.
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान गई अंजू पर बनेगी फिल्म ‘मेरा अब्दुल ऐसा नहीं’, जानें किसने किया यह ऐलान?
राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू के भारत में पति और दो बच्चे हैं. पाकिस्तान जाकर अंजू ने नसरुल्ला से इस्लाम अपनाने के बाद फातिमा नाम रखते हुए निकाह कर लिया.
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…