देश

दिल्ली एयरपोर्ट में अफरा तफरी, ATS सिस्टम में आई खराबी; 100 उड़ान प्रभावित

Delhi airport ATS system: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण उड़ानें प्रभावित हुई हैं. इस समस्या के कारण 100 से अधिक उड़ानें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि उनकी टीम समस्या का समाधान करने के लिए काम कर रही है और यात्रियों को अपने संबंधित एयरलाइंस से संपर्क में रहने की सलाह दी है.

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण उड़ानों में देरी हो रही है. गुरुवार सुबह 8:34 बजे दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से यात्रियों के लिए एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी की गई, जिसमें बताया गया कि एटीसी से जुड़ी दिक्कतों के चलते फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित हुए हैं.

जल्द ठीक करने की कोशिश

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, एटीसी सिस्टम में आई समस्या को दूर करने के लिए तकनीकी टीम तुरंत सक्रिय हो गई है. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) और अन्य संबंधित एजेंसियां मिलकर इस खराबी को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रही हैं ताकि उड़ान सेवाएं सामान्य हो सकें. एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि सभी विभाग स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और समस्या का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: वाह बिहार..! तोड़ दिए आजादी के बाद के सारे रिकॉर्ड; 5 कारणों से बढ़ी वोटिंग; Explained

एयरपोर्ट प्रबंधन ने जताया खेद

एडवाइजरी में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी-अपनी एयरलाइंस से लगातार संपर्क बनाए रखें, क्योंकि उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है. एयरपोर्ट की ओर से यह भी कहा गया कि असुविधा के लिए वे यात्रियों से खेद प्रकट करते हैं और आशा करते हैं कि समस्या जल्द ही सुलझ जाएगी.

एटीसी सिस्टम में रुकावट आने के बाद टर्मिनल पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई और कई लोग अपनी उड़ानों के अपडेट के लिए काउंटरों पर पहुंचते दिखे. कुछ यात्रियों ने देरी के कारण अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट को लेकर भी चिंता जताई.

लोगों को दी गई सलाह

जैसे ही सिस्टम सामान्य होगा, उड़ानों का संचालन फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें. साथ ही, लोगों को बार-बार एयरलाइंस की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और एसएमएस अलर्ट चेक करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की हवा हुई फिस्स! भारत के लिए दिया बड़ा हिंट; बोले- सब चंगा

बता दें कि एयरपोर्ट में एटीएस का मतलब एयर ट्रैफिक सर्विस है, जिससे विमानों की सुरक्षित और व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित होती है. यह उड़ानों के लिए सुरक्षित और कुशल संचालन के साथ हवाई क्षेत्र में यातायात के सुचारू प्रवाह को बनाए रखना भी सुनिश्चित करती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

9 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago