देश

AAP विधायक और मंत्री Saurabh Bhardwaj ने क्यों पकड़ा BJP नेता Vijender Gupta का पैर, जानें क्या है मामला

दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी (BJP) के बीच बस मार्शलों को लेकर लगातार खींचतान चल रही है. इसी खींचतान के बीच शनिवार को एक गजब का नजारा दिखा, जिसमें दिल्ली की मौजूदा सीएम आतिशी बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता की गाड़ी में बैठ गईं, जबकि आप नेता सौरभ भारद्वाज उनके पैर पकड़ते नजर आए.

पुलिस की हिरासत में सौरभ भारद्वाज

दिल्ली पुलिस ने बस मार्शलों को तैनात करने के मुद्दे पर एलजी वीके सक्सेना के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप नेताओं को हिरासत में ले लिया है, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, “आज, भाजपा ने 10,000 बस मार्शलों को धोखा दिया है. विजेंद्र गुप्ता ने हमसे वादा किया था कि अगर हम कैबिनेट से प्रस्ताव पारित करते हैं तो वे एलजी के माध्यम से बस मार्शलों को नियमित करेंगे। लेकिन, आज, दोनों – एलजी और भाजपा नेताओं ने बस मार्शलों और दिल्ली के लोगों को धोखा दिया है.

आप ने किया पोस्ट

आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के पोस्ट में लिखा कि बस मार्शलों की बहाली के लिए आज बीजेपी विधायकों के सामने कैबिनेट नोट पास करने के बाद उस नोट को लेकर LG के पास गईं CM आतिशी और पार्टी के मंत्री और विधायक, जहां भाजपा विधायकों ने भागने का पूरा प्रयास किया लेकिन मंत्री सौरभ भारद्वाज और बाकी आप के नेताओं ने उन्हें भागने नहीं दिया. CM आतिशी जी खुद BJP विधायक की गाड़ी में बैठकर LG House गईं ताकि बीजेपी विधायकों को भगाने का कोई भी मौका ना मिले.

केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया

इस मामले पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मुझे गर्व है अपने मंत्रियों पर जो लोगों के काम करवाने के लिए किसी के पैरों में भी लेट जाते हैं. मेरी LG साहिब और बीजेपी वालों से विनती है कि इस मुद्दे पर और राजनीति ना करें और तुरंत बस मार्शलों को नौकरी पर रखा जाए.

क्या है मामला

आप और बीजेपी के आपसी खींचतान ये मामला दिल्ली में बसों के मार्शल के रूप में तैनात 10 हजार से अधिक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को लेकर छिड़ा है, जिन्हें नागरिक सुरक्षा निदेशालय की आपत्ति के बाद पिछले साल नौकरी से निकाल दिया गया था. निदेशालय का कहना था कि मार्शल आपदा प्रबंधन कर्तव्यों के लिए नियुक्त किए गए हैं. ऐसे में वह बसों में मार्शल नहीं रह सकते.

यह भी पढ़ें- Delhi: ₹5600 करोड़ के ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद मास्टरमाइंड वीरेंद्र बसोया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

20 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

24 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

40 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

41 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

57 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

1 hour ago