चुनाव

Jammu Kashmir Exit Poll 2024: कश्मीर में 3 पार्टियां मिलकर बनाएंगी सरकार? नहीं मिल रहा किसी को स्पष्ट बहुमत

Jammu Kashmir Assembly Election 2024 Exit Poll: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम भी हरियाणा के साथ आएंगे. दोनों राज्यों में किस दल की सरकार बनेगी और कौन विपक्ष में बैठेगा, 8 अक्टूबर को सबको इसका पता चल जाएगा. उस दिन भारतीय चुनाव आयोग मतगणना कराएगा और शाम तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी. हालांकि, उससे पहले अभी एक्जिट पोल आ रहे हैं.

90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू-कश्मीर में भाजपा, कांग्रेस-नेकॉ (NC) और पीडीपी समेत कई क्षेत्रीय दल भी ताल ठोक रहे हैं. इन सभी दलों के प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला 8 अक्टूबर को ही होगा. यहां पर तीन चरणों में चुनाव संपन्न हुआ था.

एक्जिट पोल में पार्टियों को इतनी सीटें मिलने के अनुमान

महबूबा बन सकती हैं जम्मू-कश्मीर में किंगमेकर 

आज शनिवार देर शाम को जारी हुए ज्यादातर सर्वे एजेंसियों के एक्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेकॉ (NC) के गठबंधन को 35-40 सीटें दिखाई गई हैं. वहीं, BJP को 20-25 सीटें मिलने के आसार हैं. हालांकि, बहुमत किसी को नहीं मिल रहा. यहां पर महबूबा किंगमेकर बन सकती हैं.

आप Bharat Express पर दिखाए जा रहे एक्जिट पोल से भी ये अनुमान लगा सकते हैं कि जम्मू-कश्मीर में किसकी सरकार बन रही है.


जम्मू-कश्मीर का पहला एग्जिट पोल –

सीवोटर के मुताबिक, जम्मू क्षेत्र की 43 सीटों पर एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ चुके हैं, जो कि इस प्रकार हैं—

  • एनसीपी+- 11-15
  • भाजपा- 27-31
  • पीडीपी- 0-2
  • अन्य- 0-1

पीपल्स पल्स एजेंसी का एग्जिट पोल –

  • सर्वे एजेंसी- पीपल्स पल्स
  • भाजपा- 23-27
  • कांग्रेस+ – 46-50
  • पीडीपी – 7-11
  • अन्य- 4-6

भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल पर आप हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम से संबंधित सटीक और ताजा कवरेज देख सकते हैं. एक्जिट पोल के लिए वीडियो आइकॉन पर क्लिक करें.

2014 में कुछ ऐसे थे एग्जिट पोल:

सी-वोटर के एग्जिट पोल
पीडीपी: 32-38 सीटें
भाजपा: 27-33 सीटें
नेशनल कॉन्फ्रेंस: 8-14 सीटें
कांग्रेस: 4-10 सीटें
अन्य: 2-8 सीटें

एबीपी-नील्सन के एग्जिट पोल
पीडीपी: 32-38 सीटें
भाजपा: 27-33 सीटें
नेशनल कॉन्फ्रेंस: 8-14 सीटें
अन्य: 2-8 सीटें

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल
पीडीपी: 29-33 सीटें
भाजपा: 22-26 सीटें
नेशनल कॉन्फ्रेंस: 12-16 सीटें
कांग्रेस: 5-9 सीटें
अन्य: 9 सीटें

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

4 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

5 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

16 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

17 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

36 minutes ago