Chatori Rajni son Death News: मशहूर फूड व्लॉगर रजनी जैन उर्फ चटोरी रजनी के बेटे तरण जैन का 17 साल की उम्र में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया. इस दुखद खबर की जानकारी खुद रजनी जैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की.
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होनें लिखा कि “बहुत ही भारी मन से हम यह असहनीय समाचार साझा कर रहे हैं कि हमारे बेटे तरण जैन का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है.”
उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक और फॉलोअर्स उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं.
रजनी जैन ने यह भी जानकारी दी कि 19 फरवरी को दिल्ली के छतरपुर स्थित तेरापंथ भवन में उनके बेटे तरण जैन के लिए शोक सभा का आयोजन किया जाएगा.
रजनी जैन, जिन्हें सोशल मीडिया पर चटोरी रजनी के नाम से जाना जाता है, एक लोकप्रिय फूड व्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर हैं. वह अपने यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग तरह की खानपान से जुड़ी वीडियो बनाती हैं, जो देशभर में बेहद पसंद किए जाते हैं. खासतौर पर महिलाओं के बीच उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है, क्योंकि उनके वीडियो से उन्हें नई-नई डिशेस बनाने की प्रेरणा मिलती है.
इस दुखद घटना के बाद पूरा सोशल मीडिया उनके प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है और उनके बेटे के असमय निधन पर शोक जता रहा है. यह समय उनके और उनके परिवार के लिए बेहद कठिन है, और उनके प्रशंसक इस मुश्किल घड़ी में उन्हें हिम्मत दे रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…