देश

इसरो ने दुनिया का सबसे बड़ा ’10-टन वर्टिकल प्रोपेलेंट मिक्सर’ किया विकसित

10-Tonne Vertical Propellant Mixer: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सॉलिड मोटर्स के लिए स्वदेशी रूप से  ’10-टन प्रोपेलेंट मिक्सर’ विकसित किया है. इसरो ने इसे भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता का प्रमाण बताया है. इस प्रोपेलेंट मिक्सर को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एसएचएआर और सेंट्रल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (CMTI), बेंगलुरु के सहयोग से विकसित और निर्मित किया गया है. CMTI भारी उद्योग मंत्रालय के तहत एक प्रमुख अनुसंधान और विकास संगठन है.

10-टन वर्टिकल मिक्सर का वजन लगभग 150 टन है और इसकी लंबाई 5.4 मीटर, चौड़ाई 3.3 मीटर और ऊंचाई 8.7 मीटर है.

यह भारत की इनोवेशन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण

ISRO ने कहा, “स्वदेशी 10-टन वर्टिकल मिक्सर का निर्माण भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता, आत्मनिर्भरता और इनोवेशन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सच्चा प्रमाण है. अंतरिक्ष विभाग ने ‘आत्मनिर्भर अंतरिक्ष’ के हिस्से के रूप में क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज, सामग्रियों और मशीनरी के स्वदेशी विकास की दिशा में कई पहल की हैं.”

इसरो ने बताया कि वर्टिकल मिक्सर के डेवलपमेंट में शिक्षाविदों और उद्योगों के साथ सहयोग शामिल है और इसने फैक्ट्री लेवल स्वीकृति टेस्ट भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. यह हाई-कैपेसिटी मिक्सर हेवी सॉलिड मोटर प्रोडक्शन के लिए प्रोडक्टिविटी, क्वालिटी और सुधार पेश करेगा.

दुनिया का सबसे बड़ा वर्टिकल प्रोपेलेंट मिक्सर

यह सॉलिड प्रोपेलेंट की प्रोसेसिंग के लिए दुनिया का सबसे बड़ा वर्टिकल प्रोपेलेंट मिक्सर है. जो कि किसी बड़े तकनीकी चमत्कार से कम नहीं है. ‘सॉलिड प्रोपेलेंट’ रॉकेट मोटर्स की बैकबोन हैं और उनके प्रोडक्शन के लिए अधिक सेंसिटिव और खतरनाक इंग्रेडिएंट्स के सटीक मिश्रण की जरूरत होती है.

इस सिस्टम में कई उपकरण हैं, जो कि हाइड्रोस्टैटिक ड्रिवन हैं और एक पीएलसी-बेस्ड कंट्रोल सिस्टम को इस्तेमाल करते हुए सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन (SCADA) स्टेशन के साथ रिमोटली ऑपरेट किए जा सकेंगे. इस मिक्सर को बीते हफ्ते बेंगलुरु में सीएमटीआई के निशेदक द्वारा एसडीएससी एसएचएआर के निदेशक को सौंप दिया गया था.

‘एक सिंगल बैच में प्रोपेलेंट इंग्रेडिएंट्स की हाई-कैपेसिटी मिक्सिंग’ 10 टन के वर्टिकल मिक्सर की मुख्य विशेषताओं में से एक है. यह सटीकता के साथ काम करता है और इसमें क्वालिटी कंसिसटेंसी और परफोर्मेंस का कंट्रोल है. यह अत्यधिक खतरनाक सामग्रियों को संभालने के लिए सुरक्षित और विश्वसनीय है.


ये भी पढ़ें: भारत में 28 लाख से ज्यादा कंपनियां पंजीकृत, इनमें 65% सक्रिय: कॉर्पोरेट मंत्रालय


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

48 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

48 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

49 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

58 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

59 minutes ago