वीडियो से निकाली गई एक फोटो
MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अचानक डिंडौरी पहुंचने से जिले में हडकंप मच गया. मुख्यमंत्री ने औचक निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर तीन अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया. बताया जा रहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश का हाल जानने के लिए औचक दौरा करेंगे.
सीएम ने EE वीजीएस सांडिया, SE एसके चौधरी, बेलगांव के SDO एमके रोहतास को ऑन द स्पॉट सस्पेंड कर दिया. पिछले 72 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में 3 जिलों के 8 बड़े अफसर मुख्यमंत्री द्वारा नप चुके हैं. इसकी वजह से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने दूसरे अधिकारियों की भी जमकर क्लास ली. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश का औचक दौरा कर रहे हैं और इसी कड़ी में शनिवार सुबह अचानक भोपाल से हेलीकॉप्टर पर सवार होकर निकले लेकिन उनकी लैंडिंग कहाँ होगी इसकी जानकारी किसी को नहीं थी. सीएम के इस दौरे पूरी तरह से गोपनीय रखा गया.
इस घटना के बाद एमपी मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, “मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण! हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचे डिंडोरी जिले के शाहपुरा। बेलगांव बदल सिंचाई परियोजना (बिलगढ़ा बांध) का औचक निरीक्षण कर ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए।”
क्या हुआ मुख्यमंत्री के दौरे पर
दोपहर के करीब 1:30 बजे सीएम शिवराज का हेलीकॉप्टर डिंडोरी जिले के शहपुरा में उतरा. यहां से सड़क मार्ग के जरिए सीएम शिवराज बिलगड़ा बांध के लिए निकले जहां उन्होंने बेलगांव बदल मध्यम सिंचाई परियोजना का औचक निरीक्षण किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों और किसानों से भी मुलाकात की. काम में गड़बड़ी’ करने में लापरवाही बरतने वालों पर जल संसाधन विभाग के 03 अफसरों को शिवराज ने ऑन द स्पॉट सस्पेंड कर दिया.
मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का औचक दौरा करेंगे. इस दौरे में वो सरकारी योजनाओं के साथ-साथ लोगों से जुडी समस्याएं भी सुनेंगे.ये भी कहा जा रहा है की स्थानिये प्रशासन को अंतिम समय में जानकारी दी जाएगी. मुख्यमंत्री के इस एक्शन से पुरे प्रदेश के प्रशासनिक विभाग में खलबली मची हुई है. किसी को नहीं पता मुख्यमंत्री कब किस क्षेत्र का औचक निरिक्षण कर सकते हैं.
–भारत एक्सप्रेस
Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…
नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…
दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…
सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…
दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…
ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…