Categories: खेल

Urvashi Rautela: ‘हर RP ऋषभ पंत नहीं होता’, क्रिकेटर संग अफेयर की खबरों पर उर्वशी का जवाब, फैंस बोले- दीदी U-TURN मार गई

Urvashi Rautela- Rishabh Pant Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं. उर्वशी ने इस मामले पर एक बड़ा सनसनीखेज बयान दिया है. दरअसल, अब तक जिस RP को ऋषभ पंत समझा जा रहा था वो पंत थे ही नहीं ऐसा उर्वशी रौतेला का कहना है. सभी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा कि ये सब गलतफहमी आरपी नाम की वजह से हुई है. उनके इस बयान के बाद यूजर्स तरह तरह की कमेंट्स करने लगे हैं.

पंत संग विवाद पर उर्वशी ने तोड़ी चुप्पी

ये मामला काफी पहले का है जब एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी का जिक्र किया था. इसके बाद उर्वशी और ऋषभ का मामला लगातार सुर्खियां बटोरता रहा. जब उर्वशी ऑस्ट्रेलिया गई थीं, तब यही कहा गया था कि वे ऋषभ का पीछा करते हुए वहां पहुंची हैं. तब उर्वशी ने कहा था कि वे उस शहर में हैं ही नहीं. उन्होंने यह भी लिखा था, ‘कोई मेरी परवाह नहीं करता और ना ही सहयोग करता है.’

उर्वशी रौतेला तब से लेकर अब तक सुर्खियां बटोर रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने हाल ही में ये खुलासा किया है कि लोगों ने चीजों का गलत मतलब निकाल लिया है. उर्वशी ने एक न्यूज पोर्टल को बताया, ‘आरपी मेरे को-एक्टर हैं और उनका नाम राम पोथिनेनी है. मुझे यह भी नहीं पता था कि ऋषभ पंत को आरपी के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने आगे कहा कि लोगों को अफवाहों पर विश्वास करने से पहले विश्लेषण करने की जरूरत है. अब, यह एक नया मोड़ है जो उर्वशी ने ऋषभ पंत से जुड़े अपने विवाद को दिया है.

ये भी पढ़ें: Ricky Ponting: कमेंट्री बॉक्स से अस्पताल पहुंचे पोंटिंग ने पूरे घटना की सुनाई आपबीती

पंत नहीं तो कौन है RP?

बता दें कि उर्वशी ने हाल में ही अपने को स्टार और साउथ के एक्टर राम पोथिनेनी के साथ तस्वीर अपलोड की थी. जिसके कुछ समय बाद जब उन्होंने मीडिया से बातचीत की तो उर्वशी ने खुलासा किया कि आरपी उनके को-स्टार हैं और उन्हें यह नहीं पता था कि ऋषभ पंत को भी आरपी ही कहते हैं. ये बात शायद ऋषभ और उर्वशी के फैंस को हजम ना हो, लेकिन अब इस पूरे मामले में उर्वशी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

44 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago