देश

छत्तीसगढ़ विस चुनाव IED धमाका: NIA ने दो माओवादी सहयोगियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान हुए आईईडी धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) आतंकी संगठन के दो ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धनेश राम ध्रुव उर्फ गुरु जी और रामस्वरूप मरकाम शामिल हैं. ये दोनों सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों के सहयोगी थे और 17 नवंबर 2023 को गरियाबंद जिले के बड़ेगोबरा गांव में हुए आईईडी धमाके को अंजाम देने वालों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने में सक्रिय रूप से शामिल थे. यह धमाका छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान दल और सुरक्षा कर्मियों की वापसी के दौरान किया गया था, जिसमें आईटीबीपी के एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए थे.

NIA ने  10 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

एनआईए की जांच में पता चला है कि यह हमला सीपीआई (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी के सदस्य गणेश उइके और मनोज तथा स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य सत्याम गवाड़े ने योजनाबद्ध तरीके से किया था. यह हमला माओवादी संगठन द्वारा चुनाव बहिष्कार के आह्वान के तहत किया गया था. धमाके को गोबरा दलम के कैडरों ने बड़ेगोबरा और छोटेगोबरा गांवों के ओजीडब्ल्यू के सहयोग से अंजाम दिया था.

इस मामले को पहले मैनपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जिसे 22 फरवरी 2024 को एनआईए ने अपने हाथ में लिया. एनआईए ने दिसंबर 2024 में इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी और जांच अब भी जारी है. एनआईए की इस कार्रवाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान हुए आतंकी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘सरकार आने दो देख लेंगे…’  शिवपाल यादव को डरा रही सपा कार्यकर्ताओं की जुबान, खींच डाली रेड लाइन

Shivpal Yadav: शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं पर अनुशासन का डंडा चलाते हुए कहा कि अगर…

17 minutes ago

West Bengal Encounter: भांजी से रेप और हत्या का मुख्य आरोपी ढेर, सरकार आने के बाद चौथा मामला

West Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल के रायगंज में 12 साल की भांजी से रेप और मर्डर…

28 minutes ago

अहमदाबाद को मिलने जा रही बड़ी सौगात! अमित शाह आज करेंगे इन 5 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन, बदल जाएगा शहर का नक्शा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में कई उद्घाटन…

1 hour ago

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, बताया कौन हैं समाज के सच्चे ‘सत्पुरुष’

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत…

2 hours ago

‘किसानों-दीवाली के खिलाफ रची गई साजिश!’ रेखा सरकार के विस्फोटक बयान से गरमाई राजधानी की राजनीति

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के बाद मंत्री कपिल…

2 hours ago