महाकुंभ नगर: प्रयागराज महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान के लिए अखाड़ों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. अखाड़ों की तरफ से बसंत पंचमी स्नान करने आ रहे श्रद्धालुओं के लिए अपील भी जारी की गई है. अखाड़ों ने महा कुम्भ में 29 जनवरी को घटी घटना को लेकर सियासी दलों द्वारा दिए जा रहे बयानों पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए नेताओं को नसीहत दी है.
मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के बाद अब सभी अखाड़ों में बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी का कहना है कि मौनी अमावस्या में परिस्थितियों की वजह से अखाड़ों ने अपने पूर्ण वैभव और लाव लश्कर के साथ अमृत स्नान नहीं किया था लेकिन बसंत पंचमी का अमृत स्नान सभी अखाड़े पूरी दिव्यता और भव्यता के साथ करेंगे. आचार्यों के रथ और महा मंडलेश्वरों के सिंहासन फूलों की लड़ियों से सजाए जाएंगे. गाजे बाजे के साथ नागा संन्यासियों के लम्बे जुलूस इसकी शोभा बढ़ाएंगे. श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद का कहना है कि उनके अखाड़े के आचार्य महा मंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी महराज स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान होकर बसंत पंचमी का अमृत स्नान करने जाएंगे.
सनातन धर्म के ध्वज वाहक 13 अखाड़ों ने महाकुंभ के मौनी अमावस्या के हादसे के बाद जो संवेदना अपने अमृत स्नान पर्व में सादगी के साथ दिखाई उसकी सब जगह भूरि भूरि प्रशंसा हुई है. अपने इसी दायित्व बोध को आगे बढ़ाते हुए अखाड़ों ने अपने भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए एक अपील जारी की है. श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधूत स्वामी अरुण गिरी का कहना है कि उन्होंने अपने भक्तों और बसंत पंचमी का स्नान करने आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की है कि महाकुंभ क्षेत्र में अपने निकट के गंगा या यमुना में स्नान करें सभी लोग त्रिवेणी में ही पुण्य की डुबकी लगाए. साधु संत महात्माओं के स्नान का फल भी उनके भक्तों के लिए होता है.
प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के हादसे को लेकर सियासी दलों द्वारा दी जा रही प्रतिक्रिया आए बयानबाजी पर अखाड़े के संतो में गहरी नाराजगी है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी का कहना है कि जिस तरह से शासन प्रशासन ने पूरी व्यवस्था को संभाला वह प्रशंसनीय है. ऐसे अवसर पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ की भी जिम्मेदारी है कि वह संयम और प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करे. सियासी दलों को ऐसे विषयों पर गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देने चाहिए. उनका यह भी कहना है कि जिस तरह से योगी सरकार के भगीरथ प्रयास से प्रयागराज महा कुम्भ अपनी दिव्यता और भव्यता के शिखर छू रहा था वह विपक्षियों को रास नहीं आ रहा था. ऐसे में किसी साजिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता है . श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के महा मंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव राम गोपाल यादव द्वारा हादसे पर दिए गए बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि राम गोपाल यादव अपने व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के ज्ञान से महा कुम्भ की दिव्यता और भव्यता का आकलन न करे.
-भारत एक्सप्रेस
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…
Anant Singh News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को…
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…