देश

“इनकी बेटियां करें तो लव, दूसरों की करें तो जिहाद”, ‘लव जिहाद’ को लेकर CM भूपेश बघेल का BJP पर तंज

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथित ‘लव जिहाद’ को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘इनकी बेटियां करें तब लव और दूसरों की करें तब जिहाद’’ बघेल ने बिलासपुर जिले के अकलतरी गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी बेमेतरा के बिरनपुर गांव में हुई हिंसा की घटना को लेकर राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश कर रही है.

भूपेश (Bhupesh Baghel) ने कहा, ‘‘भाजपा ने न घटना की जांच की जरूरत समझी, न रिपोर्ट का इंतजार किया, सीधा दूसरे दिन बंद का आह्वान किया. ऐसी स्थिति पैदा की गई जैसे छत्तीसगढ़ में पता नहीं क्या हो गया है. दो बच्चों के बीच झगड़े में मौत हुई. किसी की मौत दुखद है. इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता. लेकिन, इसकी आड़ में राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश हो रही है.”

उन्होंने (Bhupesh Baghel) कथित ‘लव जिहाद’ को लेकर विपक्षी दल के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘वे लव जिहाद की बात करते हैं. भाजपा के बड़े नेताओं की बात करें तब सबकी बेटियों ने किसके साथ शादी की है…मुसलमानों से. वह लव जिहाद नहीं है? (पार्टी के) छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नेता की बेटी पता नहीं कहां है…वह लव जिहाद नहीं है. इनकी बेटियां करें तब लव, दूसरे की करें तब जिहाद.’’

सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘आपने उनको रोकने के लिए क्या कोशिश की. आपको केवल राजनीतिक रोटी सेंकना है. अपने दामाद को मंत्री बनाकर रखते हैं, सांसद बनाकर रखते हैं और दूसरे के लिए दूसरा कानून.’’

बेमेतरा शहर से 60 किलोमीटर दूर स्थित बिरनपुर गांव में आठ अप्रैल को स्कूली बच्चों के बीच लड़ाई के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी. इस झड़प में स्थानीय निवासी भुनेश्वर साहू (22) की मौत हो गई थी और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ हिंदू संगठनों ने सोमवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था.

ये भी पढ़ें: Karnataka Elections: कर्नाटक में हिमाचल वाला हाल, बागियों ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन, चुनाव लड़ने पर अड़े जगदीश शेट्टार

वहीं, पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को बिरनपुर गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर कोरवाय गांव से रहीम मोहम्मद (55) और उसके बेटे इदुल मोहम्मद (34) के शव बरामद किए. दोनों बिरनपुर गांव के निवासी थे. बिरनपुर गांव के निवासियों के अनुसार इस वर्ष जनवरी माह में साहू परिवार की दो युवतियों की मुस्लिम युवकों से शादी के बाद गांव में तनाव का माहौल था.

बिलासपुर में पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में हिंसा की घटना के बाद साहू समाज के पदाधिकारी उनसे मिले थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने घटना की कमिश्नर से जांच कराने, मृत युवक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा दस लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

-भारत एक्सप्रेस

भाषा

Recent Posts

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

13 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

29 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

33 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

38 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

45 minutes ago