देश

Rajasthan: भरतपुर में मूर्ति लगाने को लेकर जमकर बवाल, दंगे जैसे बने हालात!, लोगों ने पुलिस पर भी किया पथराव, जानें क्या है विवाद ?

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर में डाॅ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर जमकर बवाल हुआ. दो समुदायों के बीच हुई झड़प में आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की गई. यहां तक की हालात दंगे जैसे हो गए, क्योंकि उपद्रवियों ने यहां पुलिस को भी नहीं बख्शा और उनकी गाड़ियों पर भी जमकर पथराव किया. बुधवार की रात को भरतपुर के नदबई इलाके में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. पुलिस को भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.

जानकारी के मुताबिक, बवाल के दौरान कई पुलिसकर्मी भी उपद्रवियों के बीच फंस गए थे. जिसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स की मदद से हालातों पर काबू पाया.

क्या था पूरा मामला ?

बता दें कि  नदबई से कांग्रेस विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना (Jogendra Singh Awana) ने हाल ही में घोषणा की थी कि वे यहां के एक चौराहे पर बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति लगवाएंगे. उनकी घोषणा के बाद ही जाट समाज उनसे नाराज हो गया और इसका विरोध करने लगा. जाट समाज की मांंग है कि यहा पर महाराजा सूरजमल (Maharaja Surajmal) की मूर्ति लगाए जाए. हालांकि जोगेंद्र सिंह की घोषणा के बाद नगरपालिका 3 जगह पर प्रतिमा लगा रही थी. इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया. तय हुआ कि कुम्हेर चौराहे पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति, बैलारा चौराहे पर अंबेडकर (baba saheb ambedkar) की मूर्ति और नगर चौराहे पर भगवान परशुराम की मूर्ति लगाई जाएगी. लेकिन स्थानीय लोगों की मांग है कि बैलारा चैराहे पर अंबेडकर की जगह महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाई जानी चाहिए.

लोगों के विरोध के बाद कांग्रेस सरकार हरकत में आई और लोगों को समझाने के लिए विधायक जोगिंदर सिंह अवाना और मंत्री विश्वेंद्र सिंह को भेजा. जिसके बाद कमेटी के सुझाव के बाद तय हुआ कि अंबेडकर के चोराहे पर सूरजमल की मूर्ति लगाई जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

36 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

42 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

55 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago