Bharat Express DD Free Dish

Bhupesh Baghel

Congress Organizational Reshuffle: कांग्रेस ने सचिन पायलट को पंजाब, भूपेश बघेल को असम और रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी है. सुरजेवाला गुजरात के साथ कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में भी नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने 2023 पाटन चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों का सामना कर रहे भूपेश बघेल को चुनाव ट्रिब्यूनल में अपनी दलीलें रखने की छूट दी है.

पंजाब कांग्रेस में फिर शुरू हुई गुटबाजी. राजा वडिंग के भाषण के दौरान चन्नी समर्थकों ने नारेबाजी की, जिस पर प्रभारी भूपेश बघेल ने अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की चेतावनी दी.

Chaitanya Baghel Case: छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है. शीर्ष अदालत ने ED और छत्तीसगढ़ सरकार की जमानत रद्द करने वाली याचिका खारिज कर दी, हालांकि हाई कोर्ट की कुछ टिप्पणियां हटा दी गईं.

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के भीतर गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है. पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में 15 नेताओं ने पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को हटाने की मांग की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात और हालिया विदेश दौरे पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. दीपक बैज ने इसे ‘हनीमून’ कहा, जबकि राहुल गांधी ने रील संस्कृति पर हमला बोला और भूपेश बघेल ने विदेश नीति और कूटनीति पर सवाल उठाए.

भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि यह कुर्सी है तुम्हारा जनाजा तो नहीं है. जब कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते. हालात पीएम मोदी के कंट्रोल से बाहर होते जा रहे हैं. उनके मुताबिक देश कई मोर्चों पर संकट का सामना कर रहा है.

Chhattisgarh Politics Over Petrol Diesel Price: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती को लेकर भूपेश बघेल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के बीच सोशल मीडिया पर तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है. वहीं, सीएम विष्णुदेव साय ने कालाबाजारी रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं.

Chhattisgarh Economic Survey 2026: छत्तीसगढ़ इकोनॉमिक सर्वे 2026 में राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होने का दावा किया गया है. GSDP 6.31 लाख करोड़ और दो अंकों की वृद्धि दर का अनुमान जताया गया, जबकि विपक्ष ने आंकड़ों पर सवाल उठाए.

छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की पूर्व ओएसडी सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी किया है. कोर्ट में दलील दी गई कि हर बार जमानत मिलने पर नई एफआईआर दर्ज कर दी जाती है.