छत्तीसगढ़ में दिवाली की रात नदी में गिरी कार
Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से दिवाली की रात एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई, जिसने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया. राजिम के टीला एनीकट में एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं. परिवार दिवाली मनाने के लिए रायपुर से अपने घर लौट रहा था. लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं.
जानकारी के मुताबिक, हादसा गरियाबंद जिले के राजिम स्थित टीला एनीकट के पास हुआ. शीतल प्रसाद साहू अपने परिवार के साथ रायपुर से अपने गृहग्राम पसौद लौट रहे थे. इसी दौरान देर रात उनकी कार अनियंत्रित होकर एनीकट से नीचे नदी में जा गिरी.
कार में शीतल साहू के साथ उनकी पत्नी भारती साहू, 19 साल के बेटे विकास और 21 साल की बेटी पुरवा सवार थे. हादसे में चारों की जान चली गई. मृतकों की पहचान शीतल प्रसाद साहू, उनकी पत्नी भारती, बेटे विकास और बेटी पुरवा के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि शीतल साहू पत्रकार थे और एक न्यूज चैनल में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत थे. उनकी कार पर ‘मीडिया एग्जीक्यूटिव’ लिखा हुआ था.
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. इनमें नदी में डूबी कार दिखाई दे रही है. कार पानी में तैरती नजर आई.
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर से उनके गांव पसौद में शोक की लहर दौड़ गई. दिवाली के मौके पर जिस परिवार के घर लौटने का इंतजार हो रहा था. वहां अब चार लोगों की मौत से मातम पसरा है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया. पुलिस ने चारों शव बरामद कर लिये. इसके बाद शवों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए चंपारण भेज दिया गया. पुलिस की टीम हादसे की वजह तलाश रही है.
ये भी पढ़ें- भोजपुर में दीपावली की रात खूनी संघर्ष, स्कॉर्पियो से रौंदकर दो लोगों की हत्या, सात घायल
फिलहाल पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार अनियंत्रित होकर एनीकट से नदी में गिरी थी. हालांकि, चालक का वाहन से नियंत्रण कैसे छूटा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, यह अभी साफ नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल बीत चुका है और…
Karnataka High Court: कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान ईडी को…
Madhya Pradesh Fire Accident: मध्य प्रदेश के कटनी और सिवनी में दिवाली की रात आग…
UP Politics: सपा नेता के दावे के बाद अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की चर्चाओं…
Baran Canal Accident: बारां के अंता क्षेत्र में दिवाली की रात दायीं मुख्य नहर में…
Bhojpur Double Murder: रामडीहरा गांव में रितेश यादव नामक युवक ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से…