Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भोजपुर में दीपावली की रात खूनी संघर्ष, स्कॉर्पियो से रौंदकर दो लोगों की हत्या, सात घायल

Bhojpur Double Murder: रामडीहरा गांव में रितेश यादव नामक युवक ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से लोगों को रौंद दिया. इस दर्दनाक घटना में कमलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दिनेश यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं सात अन्य लोग जख्मी हो गए.

bhojpur-Double-Murder-diwali-two-killed-seven-injured-in-scorpio-attack

भोजपुर में स्कॉर्पियो से रौंदकर दो लोगों की हत्या

Bhojpur Double Murder/ASHUTOSH : बिहार के भोजपुर जिले में दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बिहिया थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से लोगों को कुचलने का आरोप है. घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. दीपावली की रात जहां लोग दीप जलाकर खुशियां मना रहे थे, वहीं रामडीहरा गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल कायम हो गया.

शराब पीकर लोगों को रौंद डाला

मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली पूजा के अवसर पर गांव के मंदिर के समीप कुछ लोग गाना बजा रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया. बताया जा रहा है कि वहां शराब पार्टी भी हुई थी और नशे की हालत में हंगामा शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी.

आरोप है कि इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी हमला किया गया. विवाद बढ़ने पर रितेश यादव नामक युवक ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से लोगों को रौंद दिया. इस दर्दनाक घटना में कमलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दिनेश यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं सात अन्य लोग जख्मी हो गए.

Bhojpur Double Murder

शराब बरामदगी को लेकर पुरानी रंजिश

मृतक दिनेश यादव के पुत्र अमित कुमार यादव ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले गांव में पुलिस ने शराब बरामद की थी. इसका शक दूसरे पक्ष के लोगों को उनके परिवार पर था. इसी रंजिश में पहले उनके चाचा के साथ मारपीट की गई. जब उनके पिता दिनेश यादव बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई. इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सड़क पर पहुंचे लोगों को रितेश यादव एवं अन्य आरोपितों ने स्कॉर्पियो से रौंद दिया. इसमें कमलेश यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके पिता दिनेश यादव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

Bhojpur Double Murder

पुलिस कर रही छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

ये भी पढ़ें- ग्लोबल मार्केट में सोना सस्ता होने के बावजूद भारत में क्यों सुलग रहे हैं दाम? जानिए सर्राफा बाजार के टैक्स वाले गणित का पूरा सच

इस संबंध में बिहिया थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इसके बाद स्कॉर्पियो से कुल नौ लोगों को रौंदे जाने की घटना सामने आई है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital