Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Chhattisgarh Accident

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे बच्चों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। धुरली से भांसी जा रही बच्चों से भरी छोटा हाथी पिकअप अचानक बीच रास्ते में पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार करीब 20 से 25 बच्चे थे, जिनमें से 5 बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अपोलो अस्पताल, बचेली में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन में सवार बच्चे ओलंपिक में भाग लेने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शवों और घायलों को अस्पताल भिजवाया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.