देश

छत्तीसगढ़ के ‘मिनी-इलेक्शन’ में BJP को बहुमत, कांग्रेस को लगे तगड़े झटके; जानें पूरे आंकड़े

Chhattisgarh Local Body Election: रायपुर/प्रियंका कौशल: छत्तीसगढ़ में 1 जून को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम और उपचुनावों के नतीजों ने राज्य की सियासत में भारी हलचल मचा दी है. राज्य निर्वाचन आयोग की कड़ी निगरानी में घोषित हुए परिणामों में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा. प्रदेशभर के कुल 1310 रिक्त पदों (नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच और पंच) के लिए हुए इस दंगल में जनता का मूड साफ नजर आया है. सबसे ज्यादा रोमांचक मुकाबला 5 नगर पंचायत अध्यक्षों की सीटों पर रहा, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना दबदबा दिखाते हुए 3 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस के खाते में 2 सीटें आईं.

कहां किसने मारी बाजी? (Chhattisgarh Local Election Result)

इस चुनाव में नवगठित नगर पंचायतों के नतीजों पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई थीं, जहां वोटर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था.

सहसपुर लोहारा (कवर्धा): केवल अध्यक्ष पद के लिए वोट डाले गए थे. भाजपा की महिला प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 754 वोटों के भारी अंतर से पटखनी देकर शानदार जीत दर्ज की.

बम्हनीडीह (जांजगीर-चांपा): बीजेपी प्रत्याशी रमेश डडसेना अध्यक्ष चुने गए. दिलचस्प बात यह है कि 15 वार्डों में से 11 पर बीजेपी, 3 पर कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय ने जीत हासिल की.

शिवानंदनपुर (सूरजपुर): इस सीट पर भी बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रितेश जायसवाल अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने में सफल रहे, हालांकि वार्डों में कांग्रेस ने 8 और भाजपा ने 7 सीटें जीतीं.

घुमका (राजनांदगांव): नवगठित घुमका में कांग्रेस को राहत मिली. यहां कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने महज 85 मतों से अध्यक्ष पद की कुर्सी अपने नाम की.

पलारी में हाई-वोल्टेज ड्रामा

बालोद जिले की नवगठित पलारी नगर पंचायत का परिणाम इस पूरे चुनाव का सबसे बड़ा हाइलाइट बन गया है. यहां अध्यक्ष पद पर तो कांग्रेस (Chhattisgarh BJP) के यानेश कुमार ने जीत दर्ज कर ली और 15 में से 9 वार्डों में कांग्रेस और 5 में बीजेपी का कब्जा रहा. लेकिन असली रोमांच 1 बचे हुए वार्ड में देखने को मिला, जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रत्याशियों को बिल्कुल बराबर (टाई) वोट मिले हैं! अब निर्वाचन नियमों के तहत इस वार्ड के विजेता का फैसला किसी चुनाव प्रचार या री-काउंटिंग से नहीं, बल्कि सबके सामने बाकायदा ‘टॉस’ (सिक्का उछालकर) के जरिए किया जाएगा.

उपचुनावों का गणित

मुख्य सीटों के अलावा विभिन्न वार्डों में हुए उपचुनावों के परिणाम भी काफी चौंकाने वाले रहे. बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-29 (संजय गांधी नगर) में कांग्रेस ने बड़ा खेल कर दिया. यहां कांग्रेस के शेख आज़म ने बीजेपी के वी. मधुसूदन राव को हराकर पार्षद की कुर्सी छीन ली. जगदलपुर नगर निगम के इंदिरा वार्ड में हुए उपचुनाव में पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद के निधन के बाद खाली हुई सीट पर कांग्रेस के रामकृष्ण तिवारी नए पार्षद चुने गए हैं. जशपुर नगर पालिका में एकतरफा क्लीन स्वीप किया. वार्ड क्रमांक-8 से प्रेमलता साहू और वार्ड क्रमांक-14 से प्रिया सिंह ने भाजपा (Chhattisgarh BJP) के टिकट पर बंपर जीत हासिल की.

ये भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी दिन में भी बुरे सपने देखते हैं..’, चंद्रशेखर बावनकुले ने क्यों लगा दी क्लास?

बदलता सियासी मिजाज (Chhattisgarh Political News)

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पूरे प्रदेश में चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे. संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त बल तैनात था, जिसके कारण कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई. इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि नवगठित क्षेत्रों में जहां भाजपा ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में मजबूत होकर उभरी है, वहीं कांग्रेस ने भी शहरी वार्डों के उपचुनावों में अपनी पकड़ साबित की है. अब देखना यह होगा कि पलारी के उस एक वार्ड में सिक्का किस पार्टी की किस्मत चमकाता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

उपचुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने जताया आभार: बोले— सुशासन पर जनता का अटूट भरोसा; एनडीए को मिली नई ताकत

PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…

2 hours ago

‘रोका तो भी नहीं रुकेंगे…’ पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान, कहा- कॉकरोचों को सबक सिखाएंगे

PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…

2 hours ago

‘पप्पू’ कब सुधरेंगे? दिल्ली के CP में DU के छात्रों ने राहुल गांधी को जमकर धोया

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…

2 hours ago

न कैश का झंझट, न MDR का डर; क्या है RBI से मिला UPI का विकल्प?

RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…

2 hours ago