देश

दिल्ली: कमरुद्दीन नगर में जर्जर मकान की गिरी छत, मलबे में दबकर 8 वर्षीय बच्चे की मौत, एक गंभीर घायल

मुकेश राणा दिल्ली

दिल्ली के कमरुद्दीन नगर इलाके में आज यानी सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. एक पुराने मकान की छत अचानक ढह गई. इस हादसे में एक 8 साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि एक 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. दमकल विभाग को सुबह करीब 7:15 बजे हादसे की सूचना मिली. सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां और अन्य सरकारी टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया.

मलबे से निकाले गए लोग

स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने मलबे में दबे दो लोगों को बाहर निकाला. दोनों को नजदीकी संजय गांधी अस्पताल भेजा गया.

मासूम की गई जान, एक की हालत गंभीर

अस्पताल में डॉक्टरों ने 8 वर्षीय बच्चे वंस को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल व्यक्ति साबिर की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, जिस मकान की छत गिरी वह काफी पुराना और जर्जर हालत में था. कई बार इसकी मरम्मत की जरूरत बताई गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

प्रशासन पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि जर्जर इमारतों को लेकर समय पर कार्रवाई क्यों नहीं होती. लोग मांग कर रहे हैं कि इस तरह के खतरनाक मकानों की तुरंत जांच कर उन्हें खाली कराया जाए ताकि भविष्य में कोई और जान न जाए.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

31 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

45 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

50 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

51 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

1 hour ago